शाजापुर पोस्ट ऑफिस मारपीट मामले में क्लर्क निलंबित, FIR दर्ज:सीसीटीवी फुटेज के बाद डाक विभाग की कार्रवाई, पोस्टमास्टर का कालापीपल ट्रांसफर

शाजापुर के नई सड़क स्थित पोस्ट ऑफिस में सोमवार को हुई मारपीट के मामले में डाक विभाग ने कार्रवाई की है। मंगलवार को सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद क्लर्क मयंक भावरिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, जबकि पोस्टमास्टर बाबूलाल का तबादला शाजापुर से कालापीपल कर दिया गया है। शाजापुर पोस्ट ऑफिस के प्रभारी वीणा वर्मा बाबूलाल की जगह अब वीणा वर्मा को शाजापुर पोस्ट ऑफिस का प्रभार सौंपा गया है। यह घटना सोमवार दोपहर करीब 2 से 3 बजे के बीच हुई थी, जब एक खाताधारक और कर्मचारी के बीच विवाद मारपीट में बदल गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस और विभागीय अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया। क्लर्क पर गाली-गलौज का आरोप कोतवाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराने वाले खाताधारक प्रयाग नागर ने बताया कि वे सोमवार दोपहर करीब 2:45 बजे अपना खाता बंद करवाने पोस्ट ऑफिस पहुंचे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि काउंटर पर बैठे क्लर्क मयंक भावरिया ने उनके दस्तावेज फेंक दिए और अश्लील गालियां देते हुए उनके साथ मारपीट की। नागर ने यह भी बताया कि शनिवार को भी उन्हें लंच का बहाना बनाकर लौटा दिया गया था। क्लर्क बोले-सिर्फ धक्का-मुक्की हुई वहीं, क्लर्क मयंक भावरिया ने इन आरोपों से इनकार किया है। उनका कहना है कि खाताधारक ने पहले गाली-गलौज की और काउंटर बंद होने के बावजूद विवाद किया। भावरिया के अनुसार, मारपीट नहीं हुई, केवल धक्का-मुक्की हुई थी। फिलहाल, कोतवाली पुलिस ने प्रयाग नागर की शिकायत पर मयंक भावरिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *