नवंबर में इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश 14.1% घटा:लार्ज कैप फंड के इनफ्लो में भी 26.3% की गिरावट आई, स्मॉल कैप में ₹4,883.4 करोड़ का इन्वेस्टमेंट

नवंबर 2024 में इक्विटी म्यूचुअल फंड में कुल निवेश ₹35,927.3 करोड़ रहा, जो अक्टूबर में ₹41,865.4 करोड़ की तुलना में 14.1% कम है। वहीं, लार्ज कैप म्यूचुअल फंड के इनफ्लो में 26.3% की गिरावट आई है, जो अक्टूबर के ₹3,452.3 करोड़ से घटकर नवंबर में ₹2,547.9 करोड़ रह गया। हालांकि, स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड के इनफ्लो में 9% की बढ़ोतरी देखी गई है, जो अक्टूबर के ₹3,772 करोड़ से बढ़कर नवंबर में ₹4,112 करोड़ हो गया है। मिड कैप म्यूचुअल फंड के इनफ्लो में 4.3% की मामूली वृद्धि देखी गई, जो अक्टूबर में में ₹4,683 करोड़ था और यह नवंबर में बढ़कर ₹4,883.4 करोड़ हो गया है। लगातार दूसरे महीने मंथली म्यूचुअल फंड SIP ₹25,000 करोड़ के पास मंथली म्यूचुअल फंड SIP ने लगातार दूसरे महीने ₹25,000 करोड़ का आंकड़ा पार किया, जो नवंबर में ₹25,320 करोड़ रहा। जबकि, अक्टूबर में यह ₹25,323 करोड़ था। SIP अकाउंट की संख्या नवंबर 2024 में 10,22,66,590 के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गई है, जो अक्टूबर में 10,12,34,212 और सितंबर में 9,87,44,171 थी। नवंबर 2024 में म्यूचुअल फंड का टोटल AUM ₹67.81 लाख करोड़ हुआ नवंबर 2024 में म्यूचुअल फंड का टोटल एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) ₹67.81 लाख करोड़ पहुंच गया है, जो अक्टूबर में ₹66.98 लाख करोड़ था। म्यूचुअल फंड हाउसेज की ओर से होल्ड की गई सिक्योरिटीज की करेंट मार्केट वैल्यू को एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) कहा जाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *