नाला विवाद में पटवारी, गिरदावर सस्पेंड:आयुक्त को 17 सीसी का नोटिस, कलेक्टर ने की कार्रवाई

प्रतापगढ़ में नगर परिषद क्षेत्र के धमोतर दरवाजे स्थित अम्बिका राजराजेश्वरी मंदिर के समीप प्राकृतिक नाले और उससे सटी भूमि के आवंटन के मामले में कलेक्टर ने एक पटवारी और एक गिरदावर को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा, नाला निर्माण में डीएलबी (स्थानीय निकाय विभाग) के रोक के आदेश के बावजूद कार्य जारी रखने पर नगर परिषद आयुक्त को 17 सीसी के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। मौके पर चल रहे निर्माण कार्य को तत्काल रोकने के आदेश भी दिए गए हैं। नियमों की अनदेखी करने पर कार्रवाई कलेक्टर अंजलि राजोरिया ने स्पष्ट किया कि प्राकृतिक नाले के समीप भूमि आवंटन के मामलों में संबंधित पटवारी अर्जुन भोई और गिरदावर प्रभुलाल मीणा ने गंभीर लापरवाही बरती। नियमों और प्रक्रियाओं की अनदेखी के कारण अनियमितताएं बढ़ीं, जिससे सरकारी भूमि और प्राकृतिक जल निकासी व्यवस्था को नुकसान पहुंचने की आशंका थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *