जीरा और इसबगोल की कीमतों में उछाल:ग्वार और सौंफ के भावों में गिरावट, देखें मंडी के भाव

राजस्थान के प्रमुख कृषि व्यापार केंद्रों, मेड़ता और नागौर मंडियों में आज जींसों की आवक के साथ भावों में मिला-जुला रुख देखने को मिला है। जहां दोनों ही मंडियों में जीरा, ईसबगोल और सरसों जैसी प्रमुख नकदी फसलों की कीमतों में सुधार दर्ज किया गया है, वहीं ग्वार और सौंफ के भावों में आंशिक गिरावट और अस्थिरता का माहौल बना हुआ है। नागौर में जीरा और ईसबगोल के भावों में आई तेजी ने किसानों को राहत दी है, तो दूसरी ओर मेड़ता मंडी में रायड़ा के भावों में मामूली कमी के बावजूद अन्य दलहन फसलों में स्थिरता बनी हुई है। जीरा-ईसबगोल में तेजी नागौर में स्थानीय कृषि उपज मण्डी समिति में आज जिन्सों की आवक के साथ भावों में मिला-जुला रुख देखने को मिला है। प्रमुख नकदी फसल जीरा के अधिकतम भाव कल के 21,500 रुपए से बढ़कर आज 22,000 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गए हैं। इसी प्रकार इसबगोल की कीमतों में भी तेजी दर्ज की गई है, जहां कल अधिकतम भाव 13,300 रुपए थे, वहीं आज यह बढ़कर 13,800 रुपए हो गए। सौंफ के भावों में मामूली गिरावट रही है, कल का 10,000 रुपए का अधिकतम स्तर आज घटकर 9,800 रुपए रह गया। चमकी और सामान्य मूंग स्थिर दलहन फसलों की बात करें तो चमकी मूंग और सामान्य मूंग के न्यूनतम व अधिकतम भाव कल के समान ही स्थिर बने हुए हैं। हालांकि, मोठ के अधिकतम भाव में आज 150 रुपए की वृद्धि देखी गई है। ग्वार के भाव कल के 5,650 रुपए के मुकाबले आज थोड़े नरम होकर 5,600 रुपए प्रति क्विंटल पर बंद हुए। तिलहनी फसलों में काला और सफेद तिल के भावों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन सरसों (रायडा) के भाव में 100 रुपए का सुधार हुआ है। कल 40 प्रतिशत फैट वाली सरसों जहां 6,200 रुपए थी, वहीं आज इसके भाव 6,300 रुपए दर्ज किए गए। ग्वार-सौंफ में आंशिक गिरावट राजस्थान के प्रमुख कृषि व्यापार केंद्रों, मेड़ता और नागौर मंडियों में आज जींसों की आवक के साथ भावों में मिला-जुला रुख देखने को मिला है। जहां दोनों ही मंडियों में जीरा, ईसबगोल और सरसों जैसी प्रमुख नकदी फसलों की कीमतों में सुधार दर्ज किया गया है, वहीं ग्वार और सौंफ के भावों में आंशिक गिरावट और अस्थिरता का माहौल बना हुआ है। नागौर में जीरा और ईसबगोल के भावों में आई तेजी ने किसानों को राहत दी है, तो दूसरी ओर मेड़ता मंडी में रायड़ा के भावों में मामूली कमी के बावजूद अन्य दलहन फसलों में स्थिरता बनी हुई है। सरसो में गिरावट कृषि उपज मंडी मेड़ता सिटी में नए साल की शुरुआत के साथ ही प्रमुख फसलों के भावों में मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। 2 जनवरी 2026 की तुलना में आज 6 जनवरी 2026 को मंडी में जीरा और सौंफ जैसी प्रमुख जींसों की कीमतों में बढ़त दर्ज की गई है, जबकि ग्वार और रायड़ा (सरसों) के भावों में आंशिक गिरावट देखी गई है। मंडी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जीरा के अधिकतम भाव 22,200 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गए हैं, जो कि 2 जनवरी को 22,500 रुपए के उच्चतम स्तर से थोड़े कम हैं, हालांकि न्यूनतम भावों में सुधार हुआ है। सौंफ के भावों में जोरदार तेजी आई है। जहां 2 जनवरी को इसके अधिकतम भाव 8,000 रुपए प्रति क्विंटल थे, वहीं आज इसके दाम उछलकर 8,800 रुपए तक जा पहुंचे हैं। ईसबगोल की कीमतों में भी सुधार हुआ है, जो 12,800 रुपए से बढ़कर अब 13,200 रुपए प्रति क्विंटल के उच्चतम स्तर पर कारोबार कर रही है। हालांकि, कुछ जींसों में नरमी भी देखने को मिली है। ग्वार, जो 2 जनवरी को 6,020 रुपए के स्तर पर था, आज घटकर 5,750 रुपए प्रति क्विंटल रह गया है। रायड़ा (सरसों) के भावों में भी मामूली कमी आई है, 40 प्रतिशत तेल फैट के आधार पर आज इसके भाव 6,411 रुपए रहे, जबकि पिछले सप्ताह की शुरुआत में यह 6,425 रुपए प्रति क्विंटल दर्ज किए गए थे। मूंग और चना के भावों में स्थिरता बनी हुई है, जहां मूंग के उच्चतम भाव 7,700 रुपए और चना के 5,200 रुपए प्रति क्विंटल पर बरकरार हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *