अमृतसर में ICAI की CMEPS समिति की राष्ट्रीय बैठक:‘SANMUKH’ पुस्तक का हुआ विमोचन, छत्तीसगढ़ से सीए रवि ग्वालानी हुए शामिल

द इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की कमेटी फॉर मेंबर्स इन एंटरप्रेन्योरशिप एंड पब्लिक सर्विस (CMEPS) की 33वीं बैठक अमृतसर स्थित वेलकम होटल बाय आईटीसी में आयोजित की गई। बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष सीए चरणजोत सिंह नंदा की अध्यक्षता में हाइब्रिड मोड में संपन्न हुई। ‘SANMUKH’ पुस्तक का हुआ विमोचन बैठक का मुख्य आकर्षण चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के लिए सिविल सेवा मार्गदर्शन पर आधारित पुस्तक “SANMUKH – A Handbook of Motivation and Guidance for CAs Aspiring for Civil Services” का विमोचन रहा। यह पुस्तक सिविल सेवाओं की तैयारी कर रहे चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को प्रेरणा, स्पष्ट दिशा और व्यावहारिक मार्गदर्शन प्रदान करती है। रायपुर के सीए रवि ग्वालानी की सहभागिता इस बैठक में रायपुर शाखा के पूर्व अध्यक्ष सीए रवि ग्वालानी भी शामिल हुए। उन्होंने बताया कि पुस्तक में UPSC और राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं की संरचना, तैयारी की रणनीतियां, कॉमर्स और अकाउंटेंसी को वैकल्पिक विषय के रूप में अपनाने के लाभ और सार्वजनिक सेवा में करियर निर्माण से जुड़े विषयों को सरल और प्रेरक भाषा में प्रस्तुत किया गया है। उद्यमिता और सार्वजनिक सेवा पर मंथन बैठक में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को उद्यमिता और सार्वजनिक सेवा से जोड़ने को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई। इनमें शैक्षणिक संस्थानों के साथ सहयोग, संरचित मेंटरशिप प्रोग्राम की शुरुआत और सरकारी योजनाओं के अनुरूप कौशल विकास मॉड्यूल शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *