श्रीगंगानगर| श्री गुरु रविदास समाज महासभा राजस्थान द्वारा रविवार को महासभा का जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान सम्मेलन तहसील पदमपुर के एक पैलेस में होगा। महासभा के प्रदेशाध्यक्ष कस्तूरीलाल जस्सल ने बताया कि सम्मेलन में रविदास समाज से संबंधित प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक बलवीर सिंह लूथरा व विधायक रूपिंद्र सिंह कुन्नर होंगे।


