जयपुर में जमीन में गड़ा सोना निकालने का दावा:तांत्रिक बोला- 5 बकरों की बलि देनी पड़ेगी; 25 किलो सोना और 15 किलो चांदी मिलेगी

जयपुर में तंत्र-मंत्र का झांसा देकर आरोपी ने एक व्यक्ति से 21 लाख रुपए ठग लिए। आरोपी ने तंत्र विद्या से जमीन में गड़ा सोना निकालने का दावा किया था। उसने 5 बकरों की बलि के साथ ही तंत्र विद्या की पूजा सामग्री के नाम पर रुपए लिए थे। आरोपी के खिलाफ निवारू रोड के लालचंदपुरा निवासी हिम्मत सिंह चौहान ने सोमवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। सबसे पहले जानिए- क्या है पूरा मामला हिम्मत सिंह ने पुलिस को बताया कि साल 2023 में बहन के जरिए शक्ति सिंह नाम के एक व्यक्ति से मुलाकात हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी शक्ति सिंह ने तंत्र विद्या जानने के बारे में बताया। आरोपी ने कहा कि तंत्र विद्या से मैं अंदर जमीन में गड़ा हुआ धन बता सकता हूं। मैंने आपकी बहन के गांव कोलवा में 7 बकरों की बलि देकर गड़ा धन बताया था। उसमें भी काफी धन था, लेकिन उसे निकालने के लिए सामग्री करोड़ों की आनी थी, इसलिए आपकी बहन ने मना कर दिया था। मुझे आपके गांव लेकर चलो, मैं वहां पर खेत में जाकर बता दूंगा कि वहां सोना गड़ा हुआ है या नहीं। करोड़ों का सोना-चांदी बताया
एएसआई ने कहा कि तांत्रिक ने हिम्मत सिंह से कहा कि गांव चलने और तंत्र विद्या की सामग्री के 50 हजार रुपए लगेंगे, साथ ही 5 बकरों की बलि देनी पड़ेगी, जो करीब 75 हजार रुपए के आएंगे। विश्वास में लेकर जून-2024 में 1.25 लाख रुपए कैश ले लिए। रुपए लेने के बाद खुद की कार में बैठाकर अपने दो साथियों के साथ गांव ले गया। जांच कर कहा कि आपके खेत में करीब 20-25 किलो सोना और 15 किलो चांदी है। आपका काम पक्का हो जाएगा, लेकिन माताजी की पूजा की तंत्र विद्या में करीब 20-25 लाख रुपए का खर्चा आएगा। सम्मोहित कर ले लिए रुपए इतने रुपए नहीं होने की कहने पर आरोपी कथित तांत्रिक शक्ति सिंह ने अपनी तंत्र विद्या से नियंत्रण में कर सम्मोहित कर लिया। जिसके बाद कथित तांत्रिक जो कहता था वैसा ही करना पड़ता था। आरोपी ने कहा कि आप मजदूरी करके 20-25 हजार रुपए कमाते हो। आपके खेतों में बहुत सोना है, मैं आपको करोड़पति बना दूंगा। लेकिन उसके लिए तंत्र विद्या की सामग्री मंगवानी पड़ेगी, वे बहुत महंगी होती है। इसका पार्सल बाहर से मंगवाना पड़ता है। पार्सल आने में भी एक महीने का समय लगता है। सम्मोहन में उसके कहने पर रिश्तेदार-परिचितों से 20 लाख रुपए लेकर आरोपी शक्ति सिंह को दे दिए। काफी समय तक देता रहा झांसा जून 2024 में रुपए देने के एक महीने बाद कॉल करने पर तांत्रिक शक्ति सिंह का मोबाइल नंबर बंद मिला। ढूंढने के दौरान आरोपी कथित तांत्रिक शक्ति सिंह उसे वैद्यजी के चौराहे के पास मिल गया। मोबाइल बंद आने की कहने पर उसने कहा- मैं अभी कहीं पर बिजी हूं, क्योंकि मुझे लोग गुरुजी के नाम से पुकारते हैं। मैं आपके सभी रिश्तेदारों के कॉन्टैक्ट में हूं। आप चिंता मत करो, आपकी सामग्री आने में समय लग रहा है। इसी झांसे में काफी समय निकाल दिया। हिस्ट्रीशीटर और 50 केस दर्ज कथित तांत्रिक पर शक होने पर शक्ति सिंह के बारे में लोगों से पूछताछ की। पता चला कि उसका असली नाम रोशन बावरिया है, जो किशनगढ़ रेनवाल का रहने वाला है। उसका पूरा परिवार तंत्र विद्या से लोगों को झांसा देकर ठगी का काम करता है। उसके खिलाफ करीब 50 ठगी के केस दर्ज हैं। रेनवाल थाने का हिस्ट्रीशीटर होने के साथ गाड़ियों में हथियार रखता है। …. धोखेबाजी से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… 1. तांत्रिक ने दबाया था रहस्यमयी घड़ा,5 किलो नकली गोल्ड पकड़ा:जमीन में गड़ा धन ढूंढने का देते थे झांसा, सरकारी कर्मचारी और अमीर लोग निशान पर टोंक में खुदाई में मिला रहस्यमयी घड़ा ठग ने दबाया था। वह खुद को तांत्रिक कहता था। मामले में पुलिस ने रविवार रात दो आरोपियों को पकड़ा। नकली सोने की ईंट और बिस्किट से लोगों को झांसे में लेकर ठगते थे। (पढ़िए पूरी खबर) 2. सोने जैसी चमकीली धातु से भरा घड़ा खुदाई में निकला:लूटपाट मची, कई बेशकीमती टुकड़े गायब होने की आशंका, पुलिस ने मुश्किल से कंट्रोल किया टोंक में एक सुनसान जमीन से निकले रहस्यमयी घड़े को लेकर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों का दावा है कि इस घड़े में कुछ धातु जैसे टुकड़े हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि ये गोल्ड जैसे दिखते हैं। (पढ़िए पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *