अंबिकापुर में मवेशी चोरी करने वाले गिरोह के 7 गिरफ्तार:तीन पिकअप जब्त, पहले स्कॉर्पियो में भरकर ले गए थे मवेशियों को

अंबिकापुर शहर में मवेशियों की चोरी करने वाले गिरोह के 7 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से 3 पिकअप एवं 6 मवेशी भी जब्त किया गया है। आरोपी बीती रात मवेशियों को पिकअप में लोड करने के दौरान पकड़े गए। आरोपी पहले अंबिकापुर शहर के 2 स्थानों से मवेशियों को स्कॉर्पियो एवं पिकअप वाहन में भरकर ले गए थे। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, 04 जनवरी को रिंग रोड़ नमनाकला में तीन पिकअप खड़ी कर 6 से 7 लोग उनमें मवेशियों को भरकर ले जाने की कोशिश कर रहे थे। मौके पर पहुंचे ऋषिकेश मिश्रा ने वाहनों का नंबर नोट किया और जब वे अपनी कार से उनके पास गए तो तीनों वाहनों में एक-एक मवेशी को लोड कर सभी संदिग्ध पिकअप वाहन लेकर भाग निकले। ऋषिकेश मिश्रा ने इसकी रिपोर्ट कोतवाली थाने में दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर लिया था। पिकअप में मवेशी लोड करते पकड़े गए आरोपी
कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही थी। बीती रात पुलिस को सूचना मिली कि रनपुर खुर्द में तीन पिकअप वाहन में कुछ संदिग्ध लोग मवेशियों को भरकर ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। सूचना पर कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर तीन पिकअप वाहन, 6 मवेशियों सहित सात संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूर्व में भी की मवेशी चोरी, झारखंड में बेचा
संदिग्धों से पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि वे इसके पहले अंबिकापुर से मवेशियों की चोरी कर चुके हैं। उन्होंने गांधी चौक निवासी सुशीला यादव के घर के सामने बंधी गायों को 23 नवंबर 25 की रात स्कॉर्पियो वाहन से चोरी की थी। 26 नवंबर 2025 की रात आरोपियों ने केदारपुर निवासी परमानंद तिवारी के घर के सामने बंधी दो गायों एवं बछड़ों को स्कॉर्पियो वाहन में लादकर ले गए थे। दोनों मामलों में FIR दर्ज है। इसके अलावे वे आवारा घूम रहे मवेशियों की भी चोरी कर चुके हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मवेशियों को झारखंड के बाजार में ले जाकर बेच देते थे। इससे उन्हें खासी रकम मिल जाती थी। युवकों के पास से 12 हजार 750 रुपए बरामद किया गया है। पहले भी मवेशी तस्करी में शामिल रहे हैं आरोपी
पुलिस ने पकड़े गए आरोपी अजहर खान (22 वर्ष) शोएब शाह पिता मुजफ्फर (23 वर्ष), जुनैद आलम (23 वर्ष), अफसार (25 वर्ष), तकिर खान (43 वर्ष), आदम शाह (30 वर्ष), रेफाज खान (26 वर्ष) सभी निवासी टांगरटोली, थाना जशपुर जिला जशपुर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में अजहर खान के विरुद्ध थाना लखनपुर वं जशपुर जिले में चोरी के अपराध, आरोपी जूनैद आलम के विरुद्ध चौकी थाना लोदाम जिला जशुपर में पशु तस्करी का अपराध दर्ज किया गया है। कोतवाली थाना प्रभारी शशिकांत सिन्हा ने बताया कि सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। जब्त मवेशियों को गौ रक्षा समिति को सुपुर्दनामा में दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *