नर्मदापुरम में एमपीपीएससी परीक्षा आज:8 सेंटर्स पर 3335 परीक्षार्थी होंगे शामिल, एक सत्र में परीक्षा

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर की राज्य पात्रता परीक्षा (सेट) 15 दिसंबर रविवार को होगी है। परीक्षा एक सत्र में दोपहर 12 से दोपहर 3 बजे तक होगी। परीक्षा के लिए जिले में आठ परीक्षा केंद्र पर 3335 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा सुचारु निष्पक्ष एवं सफलतापूर्वक कराए जाने के लिए सेवानिवृत्ति आईएएस डॉक्टर राजकुमार पाठक को संभागीय पर्यवेक्षक नर्मदापुरम नियुक्त किया गया है। पाठक शनिवार को नर्मदापुरम जिले में पहुंचकर राज्य पात्रता परीक्षा सेट के आठ परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया और परीक्षा केंद्र के संचालन के लिए नियुक्त अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। रविवार को दोपहर 12बजे से परीक्षा शुरू होगी। परीक्षार्थियों को एक घंटे पहले सेंटर पर पहुंचना होगा। 8सेंटर्स पर 3335 परीक्षार्थी के बैठने की व्यवस्था परीक्षा नर्मदापुरम जिले में आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें सेमेरिटन इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, सरर्वाइट कन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेंट पॉल हायर सेकेंडरी स्कूल, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जुमेराती, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल एसपीएम, पंडित रामलाल शर्मा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शासकीय नर्मदा स्नातकोत्तर महाविद्यालय व शासकीय होम साइंस कॉलेज शामिल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *