क्रिसमस पर स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग

गुमला | शहर के सिसई रोड भट्टी तालाब से काथलिक चर्च विधायक आवास होते हुए पुगू नदी तक स्ट्रीट लाईट की व्यवस्था उपलब्ध कराने, साफ-सफाई कराने एवं वार्ड नंबर-6 में कंबल वितरण करने की मांग नगर परिषद के प्रशासक सारजेन मरांडी से की गई है। इस बाबत पूर्व पार्षद संजय जेराल्ड बाड़ा ने उन्हें ज्ञापन सौंपा है। कहा है कि सिसई रोड स्थित चर्च में 25 दिसंबर को ईसाई समुदाय के लोग बड़े धूमधाम से किसमस त्योहार मनाते हैं। सिसई रोड स्थित काथलिक चर्च के आस-पास एवं वार्ड न0-6 एक घनी आबादी के साथ बालक-बालिकाओं का आवासीय छात्रावास, विधायक आवास भी अवस्थित है। यहां स्ट्रीट लाईट की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण रात में अंधेरा छाया रहता है। किसमस त्योहार के दौरान यदि इलाका अंधकारमय रहा, तो आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *