गुमला | रायडीह प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सिलम के मुखिया वीरेंद्र उरांव के नेतृत्व में सिलम पंचायत में कृषि जागरूकता रैली का आयोजन शुक्रवार दिन के 2 बजे किया गया। रैली सिलम पंचायत कार्यालय परिसर से निकल कर मेन रोड होते हुए सिलम बाजार तक पहुंचा और सभा का रूप ले लिया। रैली के दौरान सैकड़ों किसान हम सभी ने ठाना है सिलम पंचायत में हरित क्रांति लाना है। गाय बकरी चराना है,सालो भर खेती करना है आदि नारा लगा रहे थे। रैली सह सभा कार्यक्रम में शामिल किसानों को पूर्व पंचायत समिति सदस्य खुशमन नायक ने स्वागत भाषण देते हुए कृषि के महत्व पर प्रकाश डाला एवं किसानों को सालो भर खेती करने एवं खेती को बचाने के लिए सालो भर गाय बकरी चराने हेतु प्रेरित किया।


