ग्वालियर व्यापार मेले के गेट पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। हादसे का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें कार की टक्कर से युवक उछलकर करीब 20 मीटर दूर डिवाइडर से टकराता दिख रहा है। हादसे में युवक की 8 पसलियां टूट गईं, सिर में गंभीर चोट आई और पैर फ्रैक्चर हो गया। मृतक की पहचान सागरताल रोड स्थित सती विहार कॉलोनी निवासी कोचिंग संचालक मुकेश कुशवाहा के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक मुकेश व्यापार मेले में नौकरी के इंटरव्यू के लिए गए थे। लौटते समय पार्किंग में गाड़ी खड़ी कर सड़क पार करते वक्त यह हादसा हुआ। हादसे की तस्वीरें आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन
घटना के करीब 24 घंटे बाद तक आरोपी वाहन चालक पर कोई कार्रवाई न होने से आक्रोशित परिजनों ने मंगलवार को शव को घटनास्थल पर रखकर ढाई घंटे तक चक्काजाम किया। परिजन आरोपी की गिरफ्तारी और फुटेज सार्वजनिक करने की मांग पर अड़े रहे। पत्नी बोली- अस्पताल में पति से मिलने नहीं दिया
मृतक की पत्नी नीतू ने आरोप लगाया कि अस्पताल पहुंचने पर उन्हें पति से मिलने तक नहीं दिया गया। वहीं साले मनीष कुशवाहा ने पुलिस पर सीसीटीवी फुटेज न दिखाने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि मेले के एक कैमरे में साफ फुटेज होने के बावजूद पुलिस ने उसे साझा नहीं किया। 4 साल की बेटी करती रही इंतजार
परिजनों ने बताया कि मुकेश की चार साल की बेटी है, जो देर रात तक पिता के लौटने का इंतजार करती रही। बेटी और मां को अब तक मौत की सूचना नहीं दी गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुनील शर्मा सहित समाजसेवियों की समझाइश के बाद परिजन माने और शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। सीएसपी बोले- मामले की जांच कर रहे
सीएसपी अतुल सोनी ने बताया कि हादसा गोले का मंदिर थाना क्षेत्र में हुआ। चक्काजाम को शांत कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है, मामले की जांच जारी है। यह खबर भी पढ़ें तेज रफ्तार एक्सयूवी खंभे से टकराई, दुकानों में घुसी छिंदवाड़ा के खजरी मार्ग पर सोमवार देर रात एक तेज रफ्तार एक्सयूवी कार अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। कार पहले सड़क किनारे लगे एक खंभे से टकराई। इसके बाद पलटते हुए पास की दो दुकानों में जा घुसी। हादसे में कार चालक वंश राजपूत (21) गंभीर रूप से घायल हो गया। पढ़ें पूरी खबर


