भास्कर अपडेट्स:16वें वित्त आयोग की टीम सिक्किम पहुंची; राज्य में 5 दिन तक रहेगी, हितधारकों से चर्चा करेगी

16वें वित्त आयोग की पूरी टीम अध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया के नेतृत्व में रविवार को पांच दिवसीय दौरे पर सिक्किम पहुंची। मुख्य सचिव आर तेलंग, मुख्य प्रशासक वीबी पाठक और डीजीपी अक्षय सचदेवा ने बुर्तुक हेलीपैड पर उनका स्वागत किया। यात्रा के दौरान टीम विभिन्न हितधारकों से बातचीत करेगी। आज की अन्य बड़ी खबरें… राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू श्रीमंत शंकरदेव पुरस्कार 2025 में शामिल होंगी, असम CM सरमा ने निमंत्रण दिया असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और उन्हें अप्रैल में होने वाले श्रीमंत शंकरदेव पुरस्कार 2025 में शामिल होने का निमंत्रण दिया। राष्ट्रपति मुर्मू ने इस कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण स्वीकार कर लिया। अवॉर्ड का नाम असम के महान वैष्णव संत और सुधारक श्रीमंत शंकरदेव के नाम पर रखा गया है। जम्मू-कश्मीर के सांबा में बॉर्डर के पास से 82mm का मोर्टार बरामद, BSF को पेट्रोलिंग के दौरान मिला जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में बॉर्डर के पास BSF ने रविवार सुबह 82 एमएम का मोर्टार शेल बरामद किया। BSF ने बताया कि इस मोर्टार शेल में जंग लगा हुआ था। यह रामगढ़ सब-सेक्टर में सीमा चौकी कामौर इलाके के पास सुबह करीब 9.45 बजे देखा गया। गोवा में पैराग्लाइडिंग के दौरान 2 लोगों की मौत, टेक ऑफ के बाद खाई में गिरे नॉर्थ गोवा में पैराग्लाइडिंग के दौरान 1 महिला और उसके इंस्ट्रक्टर की शनिवार मौत हो गई। पुलिस रविवार को बताया कि महिला पुणे की रहने वाली थी। उनकी उम्र 27 साल थी। उनका नाम शिवानी दाबले था। वहीं, इन्सट्रक्टर नेपाल का रहने वाला था। उसका नाम सुमल नेपाली है। उसकी उम्र 26 साल है। दोनों की मौत पैराग्लाइडिंग के दौरान खाई में गिरने से हुई। पुलिस ने बताया कि दाबले ने जिस एडवेंचर स्पोर्ट्स कंपनी को पैराग्लाइडिंग के लिए चुना, वह अवैध रूप से संचालित हो रही थी। कंपनी के मालिक शेखर रायजादा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। असम DGP जीपी सिंह को CRPF के डायरेक्टर जनरल की जिम्मेदारी, नवंबर 2027 तक पद पर रहेंगे केंद्र सरकार ने असम के DGP जीपी सिंह को सेंट्रल रिजर्व्ड पुलिस फोर्स के डायरेक्टर जनरल की जिम्मेदारी सौंपी है। असम मेघालय कैडर के 1991 बैच के IPS ऑफिसर ज्ञानेंद प्रताप सिंह 27 नवंबर 2027 तक इस पद पर रहेंगे।
CRPF के मौजूदा डीजी की जिम्मेदारी स्पेशल डीजी वितुल कुमार को दी गई थी। ज्ञानेंद्र अब उनकी जगह लेंगे। मणिपुर के काकचिंग से एक उग्रवादी गिरफ्तार, स्नाइपर-राइफल और हैंड ग्रेनेड भी जब्त मणिपुर के काकंचिंग इलाके से पुलिस ने एक उग्रवादी को शनिवार रात को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार सुबह बताया कि उग्रवादी यूनाइटेड पीपल्स पार्टी ऑफ कांगेपक संगठन से जुड़ा हुआ है। उसके पास से एक स्नाईपर, एक राफल और एक हैंड ग्रेनेड भी मिला है। ओडिशा: सीमेंट प्लांट में ढहे लोहे के ढांचे से 3 मजदूरों के शव बरामद ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में एक सीमेंट प्लांट के परिसर में ढहे लोहे के ढांचे के मलबे से शनिवार को तीन लापता मजदूरों के शव बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि 36 घंटे के बचाव अभियान के बाद शवों को बाहर निकाला गया। हादसा 16 जनवरी की रात हुआ था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *