रिटायर्ड पुलिसवाले ने कार से पपी को 5 बार कुचला…मौत:VIDEO देख DIG ने करवाई FIR; हिरासत में आरोपी; बुलंदशहर की घटना

बुलंदशहर में एक रिटायर्ड पुलिसकर्मी ने सड़क पर सो रहे एक पपी (कुत्ते का बच्चा) को कुचलकर मार डाला। उसने पपी पर 5 बार अपनी कार चढ़ाई। पपी दर्द से चीखता रहा। उसकी मां भौंकते हुए दौड़ी, लेकिन आरोपी को कोई फर्क नहीं पड़ा। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई, जो वायरल है। सोशल मीडिया पर लोग अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। वीडियो डीआईजी कलानिधि नैथानी तक भी पहुंचा। उन्होंने आरोपी के खिलाफ एफआईआर लिखवाई है। रिटायर्ड पुलिसकर्मी को हिरासत में ले लिया गया है। घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें… आरोपी पपी को कुचलते हुए आगे निकल गया
मामला देहात कोतवाली क्षेत्र के यमुना पुरम का है। शनिवार की शाम 4 बजे के करीब यमुनापुरम में सड़क पर एक पपी सो रहा था। तभी गंगानगर निवासी सुखबीर सिंह (70) अपनी (DL6CS2348) नंबर की कार से आया। उसने जानबूझकर कार का अगला पहिया पपी पर चढ़ा दिया। इसके बाद कार को रिवर्स गियर में लेकर फिर से अगले पहिए से चार बार पपी को कुचला। मन नहीं भरा तो फिर पिछले पहिए से पपी को कुचलते हुए निकल गया। दौड़कर आई बेबस मां
पपी की चीखने की आवाज सुनकर कुछ दूरी पर बैठी उसकी मां दौड़कर आई। भौंककर आरोपी को रोकने की कोशिश की। लेकिन कार में बैठे सुखबीर को तरस नहीं आया। पपी को कुचलने के बाद उसने कार रोकी। एक नजर उसे गौर से देखा कि मर गया या नहीं। इसके बाद पास के एक मकान के अंदर चला गया। 2015 में हुआ था पुलिस से रिटायर
एएसपी सिटी रिजुल कुमार ने बताया कि पशु प्रेमी प्रिया बनर्जी ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दी है। वीडियो को संज्ञान में लेते हुए डीआईजी के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ देहात कोतवाली में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। एएसपी सिटी ने बताया कि आरोपी पुलिस विभाग में काम करता था और वर्ष 2015 में सेवानिवृत्त हुआ था। ——————— यह भी पढ़िए… आर्मी सूबेदार की पत्नी, 2 बच्चों की लाश मिली:उन्नाव में कमरा बंद था, पत्नी-बेटी बेड, बेटे का शव फर्श पर पड़ा था उन्नाव में सूबेदार की पत्नी और 2 बच्चों की बंद कमरे में लाश मिली है। पत्नी-बेटी बेड पर तो बेटा फर्श पर पड़ा था। बगल में अंगीठी पड़ी हुई थी। वारदात का पता उस वक्त चला, जब सूबेदार आलोक सिंह का पत्नी ने फोन नहीं उठाया। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *