एटा में हरियाणवी सिंगर से बदसलूकी, फ्रूटी फेंकी:गुस्साई गायिका ने स्टेज छोड़ा तो दर्शकों ने 100 कुर्सियां तोड़ीं

एटा महोत्सव में हरियाणी सिंगर शिवा चौधरी के साथ बदसलूकी हुई। रविवार रात परफार्मेंस के दौरान फैन ने स्टेज पर सिंगर की ओर फ्रूटी फेंककर मारी, लेकिन फ्रूटी स्टेज पर जा गिरी। पैकेट फटने से छीटें सिंगर पर पड़ गए। इस पर सिंगर भड़क गईं। दर्शकों को जमकर फटकार लगाई। कहा- वेरी बैड। इस पर दर्शक हूटिंग करने लगे। नाराज सिंगर स्टेज छोड़कर चली गईं। इसके बाद दर्शकों ने जमकर हंगामा किया। बैरिकेडिंग तोड़ दी। 100 से ज्यादा कुर्सियां तोड़ दीं, फिर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी भीड़ को काबू नहीं कर पाए। उन्होंने अफसरों को सूचना दी। हंगामे की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। किसी तरह से भीड़ को शांत करवाया। इसके बाद सिंगर फिर से स्टेज पर आईं और कार्यक्रम को पूरा किया। हंगामे की 3 तस्वीरें सॉन्ग स्टार्ट करते ही फ्रूटी फेंकी
एटा में जिला प्रशासन महोत्सव का आयोजन करवा रहा है। 10 जनवरी से शुरू हुआ महोत्सव 10 फरवरी तक चलेगा। महोत्सव के 9वें दिन यानी रविवार को हरियाणी सिंगर अजय हुड्‌डा का कार्यक्रम था। 1500 लोग उन्हें सुनने पहुंचे। मगर सिंगर 1 घंटे की देरी से पहुंची। उन्होंने 30 मिनट तक परफार्म किया। रात 10 बजे सिंगर शिवा चौधरी स्टेज पर आईं। उन्होंने सॉन्ग स्टार्ट ही किया, तभी एक फैन ने फ्रूटी फेंक दी। फैंस की हरकत से सिंगर गुस्सा हो गईं। गुस्साई सिंगर बोलीं- यह बिल्कुल गलत
सिंगर ने कहा- वेरी बैड, ये जिसने भी फेंका है, बिल्कुल गलत किया। क्या आप अपने घर आए मेहमानों के साथ ऐसे ट्रीट करते हैं। इस पर दर्शक हूटिंग करने लगे। यह देखकर गायिका स्टेज छोड़कर चली गईं। इसके बाद दर्शक भड़क गए। उन्होंने जमकर हंगामा किया। कुर्सियां तोड़ दीं। महोत्सव में लगे पुलिसकर्मी भीड़ को संभाल नहीं पाए। अफसर बोले- आरोपियों के खिलाफ एक्शन लेंगे
हंगामे की सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंची। फिर किसी तरह भीड़ को शांत कराया, तब कार्यक्रम पूरा हुआ। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा- आरोपियों की पहचान की जा रही है। उनके खिलाफ सख्त एक्शन लेंगे। ————————————————————- ये खबर भी पढ़ें… कानपुर में बैंक लूट से पहले 650 वीडियो-वेब सीरीज देखे:45 दिन में 10 बार बैंक गया कानपुर के घाटमपुर में SBI बैंक में लूट करने कोशिश करने वाले को पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में उसने कई चौकाने वाले खुलासे किए हैं। लूट को अंजाम देने से पहले उसने 45 दिन तक 650 यूट्यूब लूट के वीडियो देखे। इंस्टाग्राम में लूट की रील्स। क्राइम पेट्रोल और बैंक लूट की वेब सीरीज देखी। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *