यूपी के 40 जिलों में बर्फीली हवाएं चल रहीं:जनवरी में पहली बार कोहरे का अलर्ट नहीं; इटावा सबसे ठंडा, 3 दिन बाद बारिश

यूपी में मौसम का उलटफेर जारी है। जनवरी में पहली बार आज कोहरे का अलर्ट नहीं है, लेकिन 40 जिलों में बर्फीली हवाएं चल रही हैं। कई शहरों में हवा की स्पीड 30 किमी है। इससे गलन बरकरार है। रविवार को इटावा सबसे ठंडा जिला रहा। यहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। ठंड के चलते अयोध्या में 25 जनवरी तक कक्षा-5 तक स्कूल बंद हैं। कक्षा 6 से 12 तक की कक्षाएं सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक चलेंगी। रविवार को कोहरे के चलते 16 ट्रेनें लेट आईं। लखनऊ से बेंगलुरु जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट निरस्त कर दी गई। मौसम विभाग का कहना है कि 3 दिन बाद बारिश हो सकती है। तेज हवाओं के साथ ओले भी गिर सकते हैं। आज पछुआ हवा चल रही है। इससे कोहरा छट गया है। 22 जनवरी से एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ
BHU मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव ने बताया- फिलहाल अगले 3 दिन कोहरा छंटेगा। दिन चढ़ने के साथ धूप खिलेगी। हवा पश्चिम के तरफ से आ रही है, जिसका केंद्र पंजाब में है। 22 जनवरी तक नए विक्षोभ के असर से पश्चिमी यूपी में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। 22 जनवरी के बाद कोहरा और धुंध होने की संभावना है। शहरों का हाल जानिए- लखनऊ में 30KM की रफ्तार से चल रही ठंडी हवाएं लखनऊ में सुबह-सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। बाद में मौसम साफ हो गया और गुनगुनी धूप निकली। सुबह लखनऊ का तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज अधिकतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रहेगा। पढ़ें पूरी खबर सहारनपुर में मौसम साफ, सर्द हवाएं चल रहीं सहारनपुर में आसमान बिल्कुल साफ है। 5 मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल रही है। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वही, AQI 228 है। आगरा में हल्का कोहरा, तापमान 9 डिग्री आगरा में हल्का कोहरा छाया है। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। तापमान में बढ़ोतरी से गलन कम हो गई है। बादल छट गए हैं। ये ट्रेनें लेट रहीं लखनऊ-बेंगलुरु की फ्लाइट निरस्त
लखनऊ से बेंगलुरु जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 6ई-325 रविवार को कोहरे के चलते निरस्त कर दी गई। दूसरी ओर लखनऊ से मुंबई जाने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-2245 आधे घंटे, अकासा एयर की क्यूपी-1525 45 मिनट लेट रही। ————————————– मौसम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- हिमाचल में 4 दिन बारिश-बर्फबारी की संभावना IMD ने हिमाचल प्रदेश में अगले चार दिनों यानी गुरुवार तक बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। वहीं, शुक्रवार को निचले इलाकों में शीतलहर चलने के आसार हैं। इससे पहले रविवार को राज्य की अधिकतर जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 से 6 डिग्री ज्यादा रहा। इससे लोगों को कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिली। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *