लखनऊ में चाची से अफेयर, बात बंद हुई तो डबल-मर्डर:11 महीने में 1600 कॉल, डेढ़ लाख के कर्ज में डूबा; फोन नहीं उठाने पर की वारदात

लखनऊ में डबल मर्डर का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी भतीजे विकास कन्नौजिया को जेल भेज दिया है। पूरे मामले का खुलासा कॉल डिटेल से हुआ। गीता और आरोपी भतीजे विकास के बीच 11 महीने में 1600 बार बातचीत हुई थी। हालांकि गीता ने विकास से एक दम बातचीत बंद कर दी। इसी वजह से विकास बेचैन हो गया। घटना वाले दिन भी वो वजह जानने के लिए घर गया, लेकिन बहस के दौरान हत्या कर दी। मलिहाबाद की रहने वाली गीता और बेटी दीपका का शव गुरुवार (16 जनवरी) दोपहर घर में मिला। दोनों का गला रेतकर हत्या की गई थी। घटना उस दौरान हुई जब गीता अपनी बेटी के साथ अकेले थी। गीता का पति प्रकाश मुंबई में नौकरी करता है। घटना वाले दिन गीता के पिता सिद्धनाथ फोन न उठने पर नाती दिपांशु को लेकर घर पहुंचे। तभी जानकारी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मां-बेटी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर हत्या का खुलासा करने के लिए चार टीमें लगाई। पुलिस घटना से जुड़े साक्ष्यों को जुटाने के लिए गांव और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। साथ ही डंप डेटा पर भी काम कर किया। पुरानी कॉल डिटेल बनी मुख्य साक्ष्य
पुलिस मामले की जांच कर रही थी, लेकिन परिजनों का किसी पर संदेह न होना केस चुनौतीपूर्ण था। कॉल डिटेल में दो नंबर दिखे। एक भतीजे का था इसलिए वह संदेह से बाहर था। डंप डेटा रिकवर किया गया। इसमें पुरानी कॉल डिटेल से पुलिस को क्लू मिला। गीता और भतीजे विकास की 11 महीने में 1600 बार बात हुई थी। इधर 15 दिनों में एक बार भी बातचीत नहीं थी। विकास को पूछताछ के लिए बुलाया गया। पहले तो गुमराह करता रहा,लेकिन बाद में टूट गया और सच बता दिया। कुवैत में नौकरी छोड़कर आया, गीता ने दूरियां बना ली
विकास ने बताया कि कोरोना के दौरान गीता के साथ संबंध शुरू हुए थे। पहले तो दोनों के बीच सब कुछ अच्छा चला। बाद में विकास कमाने के लिए अपने चाचा के साथ कुवैत चला गया। गीता फोन करके जबरन वापस बुला ली। वापस आने के बाद विकास पर 1.5 लाख से ज्यादा का कर्ज हो गया। इसे चुकाने के लिए विकास कपड़े की दुकान खोल लिया। जो पैसा मिलता उससे कर्ज भरता। गीता की सारी फरमाइश पूरी करता। लेकिन गीता ने दूरी बनाई तो विकास सदमे में चला गया। घर के पीछे लगे पोल के सहारे अंदर घुसा
हत्यारा बिजली के पोल का सहारा लेकर पीछे के रास्ते से घर के अंदर घुसा था। उसने मां-बेटी का गला चाकू से रेता। इसके बाद घर में ही हाथ धोया। पुलिस को कमरे के बाहर एक मग मिला है। इसमें खून के निशान है। इसी मग से पानी लेकर उसने अपना हाथ धोया था। चोरी की घटना बनाने के लिए चुरा ले गया जेवर
पुलिस को पूछताछ में विकास ने बताया कि लोग घटना को चोरी समझें, इसलिए गीता के जेवर भी चुरा लिए थे। इसका एक और कारण था कि उसको उसने ही दिलवाया था। जब वह मेरी नहीं हुई तो मेरा सामान उसको क्यों रखने देता।
………………………..
यह खबरें भी पढ़ें… लखनऊ पुलिस को थाईलैंड की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार:DCP से मिले प्रियंका के पिता; डॉक्टर पति ने लगाई अग्रिम जमानत अर्जी लखनऊ में रहने वाले डॉ आशीष श्रीवास्तव की पत्नी प्रियंका की मौत की गुत्थी उलझ गई है। प्रियंका के शव का थाईलैंड और लखनऊ में हुए पोस्टमॉर्टम में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। अब पुलिस मेडिको लीगल एक्सपर्ट की राय ले रही है। मामले को लेकर प्रियंका के पिता सत्यनारायण ने डीसीपी पूर्वी से मुलाकात की। उन्होंने विदेश मंत्रालय की मदद से क्राइम सीन रिक्रिएट करने की मांग की है। दूसरी तरफ ससुर की तरफ से दर्ज कराई गई FIR को लेकर डॉ. आशीष ने हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी लगाई है। मामले में कोर्ट ने पीजीआई थाने से आख्या मांगी है। अब प्रियंका और डॉक्टर आशीष की वो तस्वीरें देखिए जो दोनों ने विदेश में घूमने के दौरान क्लिक की थी…।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *