जनादेश परब कार्यक्रम: फोटो प्रदर्शनी लगी

अंबिकापुर | राज्य सरकार गठन के एक वर्ष पूरे होने पर आयोजित जनादेश परब कार्यक्रम अंतर्गत जिले में शनिवार को प्रेस वार्ता का आयोजन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किया गया। कार्यक्रम में लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में राज्य सरकार के पिछले एक वर्ष की उपलब्धियों को विधायक ने लोगों के सामने गिनाया। जनादेश परब के अवसर पर राज्य व जिले के विकास कार्यों और उपलब्धियों को प्रदर्शित करते हुए जनसंपर्क विभाग ने कलेक्टोरेट परिसर में नवीन कंपोजिट बिल्डिंग में लगाई गई फोटो प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। इस दौरान पूर्व नगर निगम सभापति त्रिलोक कपूर कुशवाहा, कलेक्टर विलास भोस्कर, एसपी योगेश पटेल, अपर कलेक्टर सुनील नायक उपस्थित रहे। जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से केन्द्र व राज्य शासन के विभिन्न योजनाओं, जिले के विकास कार्यों, नवाचार और अभियानों को दर्शाया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से जनसामान्य के जीवन में आ रहे सकारात्मक परिवर्तन को फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *