वनांचल क्षेत्र के बच्चों को जनभागीदारी से स्वेटर बांटे

भास्कर न्यूज | सोनहत ग्राम पंचायत बसेर के कोठाडांड स्थित शासकीय प्राथमिक शाला व पूर्व माध्यमिक शाला में कलेक्टर चंदन त्रिपाठी बच्चों की बीच पहुंची और शिक्षा के स्तर की जांच की। वनांचल में पड़ रही कड़ाके की ठंड को ध्यान में रखते हुए स्वेटर वितरण किया। जिससे बच्चे नियमित रूप से स्कूल पहुंचे और उनकी पढ़ाई ठंड की वजह से प्रभावित न हो। इस दौरान डीईओ समेत राम प्रताप सिंह, कृष्ण कुमार राजवाड़े, नवरतन पांडेय एवं पंचायत बसेर सरपंच नाहर सिंह के द्वारा बच्चों को स्वेटर और गर्म कपड़ों का वितरण किया गया। इस अवसर पर न्योता भोज का आयोजन कर बच्चों को पौष्टिक भोजन परोसा गया। बच्चों से चर्चा करते हुए कलेक्टर ने शैक्षणिक स्तर को परखा और बच्चों को लक्ष्य बनाकर परिश्रम करने की बात कही। इस दौरान बीईओ अरबिन्द कुमार सिंह, संस्था के प्रधान पाठक हेमन्त राजवाड़े, सोहे लाल राजवाड़े तथा शिक्षक अजय सिंह, निलेश कुमार, रामायण कंवर, सुमिता कंवर, सूर्यकांति सेठ और संकुल शैक्षिक समन्वयक राज कुमार पाल उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *