नरियरा में निकाली जा रही प्रभात फेरी

भास्कर न्यूज | नरियरा नगर पंचायत नरियरा के बीच स्थित महावीर गुड़ी पर स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में प्रतिदिन हनुमान चालीसा पाठ, श्रीराम स्तुति और रामचरित मानस के दोहों के साथ आरती का आयोजन किया जाता है। प्रत्येक माह नगर की 6 से 7 टोलियों में यह प्रभात फेरी माह के अनुसार बदलती रहती है। यह परंपरा नगर में वर्षों से निरंतर जारी है और आज भी उसी उत्साह, मर्यादा और अनुशासन के साथ मनाई जाती है। प्रभात फेरी सुबह ब्रह्म मुहूर्त में मंदिर परिसर से प्रारंभ होती है और नगर के प्रमुख चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों और मोहल्लों से होकर गुजरती है। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होते हैं। वे अपने हाथों में श्रीराम दरबार की भव्य तैलचित्र झांकी, भगवा ध्वज और दीप लेकर नृत्य करते हुए नगर भ्रमण करते हैं। इस दौरान जय श्रीराम और हरि बोल जैसे जयघोष पूरे वातावरण को भक्तिमय बना देते हैं। नगर के वरिष्ठ नागरिकों ने बताया कि यह प्रभात फेरी केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि नरियरा नगर की सांस्कृतिक पहचान भी है। भजन-कीर्तन से गूंजी गलियां प्रभात फेरी के दौरान भजन-कीर्तन, मृदंग, मंजीरा और ढोलक की मधुर ध्वनि से नगर की गलियां गूंज उठती हैं। श्रद्धालु नए और पारंपरिक भजनों का सामूहिक गायन करते हुए अनुशासन और भक्तिभाव के साथ आगे बढ़ते हैं। प्रभात फेरी में युवाओं, बुजुर्गों और ग्रामीण अंचल से आए श्रद्धालुओं की समान सहभागिता देखने को मिलती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *