घर में घुसा कोहरा:एयरपोर्ट- 4 फ्लाइट रद्द, दुबई की 11 घंटे, इंदौर की पौने 6 घंटे लेट; ट्रेन- वंदेमातरम 3.18 घंटे लेट रही

पिछले 2 दिन से छा रहे कोहरे ने मंगलवार को घर में दस्तक दे दी। स्थिति यह थी कि आमने-सामने के मकान भी नजर नहीं आ रहे थे और देर तक धूप नहीं खिली तो लोग रजाई में दुबके रहे। दोपहर बाद सूर्य देव के दर्शन हुए। तेज धूप खिली तो सर्दी से राहत मिली और दृश्यता में सुधार होने लगा। व्यवस्थाएं भी सुचारू हाे सकीं। विजिबिलिटी सुबह 6 से 8 बजे तक 0 थी। दोपहर 2 बजे 800 मीटर तक पहुंच गई। कम दृश्यता के चलते सड़क, विमान और रेल सेवाएं भी प्रभावित हुईं। एयरपोर्ट पर सुबह शून्य विजिबिलिटी रही। दोपहर बाद खिली धूप: दाे दिन से राजधानी कोहरे की जद में है। मंगलवार काे दोपहर तक घना काेहरा रहने के बाद सूरज निकला ताे राहत मिली। लोग घरों से निकलकर धूप सेंकते नजर आए। अधिकतम पारा भी चढ़कर 18 डिग्री पार हो गया। चंडीगढ़ की दो फ्लाइट प्रभावित, एक लेट, एक रद्द ये ट्रेनें रहीं घंटों लेट

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *