बूंदी| नवल सागर ईदगाह के पास पानी भरा हुआ है, जिससे घूमने वाले परेशान होते हैं। यहां अभी विदेशी पर्यटक भी घूमने आ रहे हैं। कम से कम ऐसी जगह पर तो पानी भरा नहीं होना चाहिए। प्रशासन को तुरंत निराकरण करना चाहिए। सुबह घूमने वाले शहरवासियों का कहना था कि समस्या का स्थाई समाधान होना चाहिए। – ओम प्रकाश पंकज


