बूंदी| शहर के विकास नगर, गुरुनानक कॉलोनी का विराट हिंदू सम्मेलन 25 जनवरी को होगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष रामेश्वर पोखरा की मौजूदगी में विकास नगर राधाकृष्ण मंदिर में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। कार्यक्रम प्रचार प्रमुख नंदलाल सैनी ने बताया कि बैठक में सर्वप्रथम गणेशजी को निमंत्रण देकर हिंदू सम्मेलन पत्र का विमोचन किया गया। बैठक में तय हुआ कि 25 जनवरी को 12 बजे महिला कलश यात्रा रेतवाली महादेव मंदिर से रवाना होगी। दूसरी कलश यात्रा मत्स्य भगवान मंदिर बाईपास रोड से आरंभ होकर नीलकंठ महादेव मंदिर के यहां पहुंचेगी, जहां पर दोनों कलश यात्राओं का संगम होगा। हिंदू सम्मेलन के संयोजक भरत शर्मा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर सामाजिक समरसता का भाव रखते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए घर-घर संपर्क करना होगा। वहीं नूपुर मालव ने बैठक के माध्यम से अधिक से अधिक महिलाओं को इस भव्य कलश यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया।


