बाड़मेर | बाड़मेर लिफ्ट कैनाल से जुड़े बाड़मेर शहर की पानी सप्लाई बुधवार को बाधित रहेगी। पीएचईडी एक्सईएन बिजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि बाड़मेर लिफ्ट परियोजना की मुख्य पाइप लाइन में भाडखा में पाइप लाइन मरम्मत करने के लिए नहर का एक दिन का शट डाउन लिया गया है। बाड़मेर | कर्मचारी चयन आयोग ने सीजीएल टियर-2, एमटीएस और कांस्टेबल जीडी भर्ती परीक्षाओं से जुड़े दो अहम नोटिस जारी किए हैं। सीजीएल टियर-2 परीक्षा के कार्यक्रम में संशोधन किया है। एसएससी मल्टी टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ व हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) भर्ती परीक्षा 4 फरवरी से होगी। बाड़मेर | नौसेना ने जुलाई 2026 बैच के लिए 10+2 B.Tech कैडेट प्रवेश योजना की अधिसूचना जारी की है। उम्मीदवार 19 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित (पीसीएम) विषयों के साथ 10+2 पास होना अनिवार्य है। बाड़मेर | आरपीएससी द्वारा आरएएस 2024 के इंटरव्यू का तीसरा चरण 5 जनवरी से शुरू हो गया है। आयोग द्वारा अभ्यर्थियों के इंटरव्यू लेटर जारी कर दिए गए हैं । इंटरव्यू क्रमवार रूप से 15 जनवरी तक आयोजित होंगे। अभ्यर्थी पोर्टल से अपने-अपने साक्षात्कार पत्र डाउनलोड कर सकते हैं ।


