रेप पीड़िता के सुसाइड के बाद परिजनों ने हमला किया:युवक के घर पत्थर फेंके; एफआईआर से नाम हटाए जाने पर नाराज थे, पुलिस तैनात

भरतपुर में रेप पीड़िता के सुसाइड के बाद गुस्साए परिजनों ने सोमवार को एक व्यक्ति के घर पर पथराव कर दिया। हमलावरों ने घर के बाहर खड़ी बाइक को तोड़ दिया। घटना उच्चैन इलाके की सोमवार सुबह 9 बजे की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात की गई है। उच्चैन डीएसपी अनिल डोरिया ने बताया- रेप पीड़िता महिला ने 19 जनवरी को सुसाइड कर लिया था। उसके पति ने आरोप लगाया 19 जनवरी को घर के सभी लोग कस्बे में ही एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। इस दौरान पीछे से तीनों लोग घर पर आए और मेरी पत्नी को उठाकर ले जाने की धमकी देने लगे। मेरी पत्नी उन लोगों के अत्याचारों को सहन नहीं कर सकी और उसने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। तीनों लोगों को मेरे घर से भागते हुए पड़ोसी ने देख लिया। इसके बाद जब पड़ोसी महिला हमारे घर गई तो वहां मेरी पत्नी फंदे से लटकी हुई थी। सूचना पर हम सभी घर पहुंचे और उसे फंदे से उतारकर उच्चैन अस्पताल लेकर पहुंचे। उच्चैन से आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। महिला के शव का सोमवार सुबह 12 बजे पोस्टमॉर्टम करवाया गया है। फिलहाल अंतिम संस्कार नहीं हुआ है। महिला के पति ने थाने में दी शिकायत
पीड़िता के पति ने 19 जनवरी को उच्चैन थानाधिकारी गिर्राज मीणा को शिकायत दी थी। बताया कि उसके पड़ोसी ने चोरी छुपे उसकी पत्नी के अश्लील फोटो वीडियो बना लिए थे। जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर आरोपी और उसके साथियों ने मेरी पत्नी के साथ कई बार दुष्कर्म किया। इसकी शिकायत मैंने 26 अक्टूबर 2024 को दर्ज करवाई थी। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए 1 आरोपी को 2 महीने पहले गिरफ्तार कर लिया। वह अभी भी जेल में है। FIR में जिन 3 और लोगों का नाम लिखवाया गया था, वह अभी बाहर है। वह लगातार मेरी पत्नी को धमकाते आ रहे थे। उन्होंने मेरी पत्नी को धमकी दी थी। कहा था कि तू केस को वापस ले, नहीं तो हम तुझे उठाकर ले जाएंगे और बाजार में नीलाम कर देंगे। तेरे बच्चे और पति को जान से मार देंगे। इनपुट-विशेष गर्ग, रुदावल, भरतपुर ये भी पढ़ें:-
आरोपियों के कमेंट से परेशान रेप पीड़िता ने किया सुसाइड:बोले थे- हमारे पास तेरे अश्लील फोटो-वीडियो; पति बोला- पुलिस ने FIR से नाम हटाए भरतपुर में आरोपियों के कमेंट से परेशान होकर रेप पीड़िता ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। 30 साल की पीड़िता एक दिन पहले शादी समारोह में शामिल हुई थी। वहां आरोपी भी आए थे। उन्होंने महिला से कहा था कि हमारे खिलाफ FIR कराकर तूने हमारा क्या बिगाड़ लिया। (पूरी खबर पढ़िए)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *