बेनूर में बस स्टैंड की सड़क बदहाल

बेनूर| नारायणपुर–कोंडागांव मुख्य मार्ग पर स्थित ग्राम पंचायत बेनूर बसस्टैंड की सड़क बदहाल स्थिति में पहुंच चुकी है। बसस्टैंड क्षेत्र में जगह-जगह छोटे और बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना घटने की आशंका बनी हुई है। इस मार्ग से प्रतिदिन माइंस के भारी ट्रक, चारपहिया वाहन और मोटरसाइकिलें गुजरती हैं। माइंस ट्रकों की तेज रफ्तार के कारण सड़क पर धूल के गुबार उड़ते रहते हैं, जिससे राहगीरों और आसपास के ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बसस्टैंड के पास बने गड्ढों के समीप अचानक भारी वाहन सामने आ जाने पर साइड देने के दौरान दोपहिया वाहन चालक असंतुलित होकर गिर सकते हैं। इससे जान-माल का खतरा लगातार बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण कार्य एजेंसी से मांग की है कि बेनूर बसस्टैंड के पास बने गड्ढों को जल्द भरवाकर सड़क को सुरक्षित बनाया जाए। – राजकुमार बघेल, बेनूर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *