राजस्थान के 15 जिलों में घना कोहरा,विजिबिलिटी 30 मीटर रही:MP में पारा 2 डिग्री पहुंचा; कश्मीर में अगले 15 दिन बर्फबारी का अलर्ट

देशभर में भीषण सर्दी जारी है। मैदानी इलाकों में कोहरे और बर्फीली हवाओं ने तापमान कम कर दिया है। राजस्थान में मंगलवार को सीजन का सबसे घना कोहरा और कड़ाके की सर्दी रही। जयपुर, अजमेर, कोटा, भरतपुर सहित 15 से ज्यादा जिलों में विजिबिलिटी सिर्फ 30 मीटर रही। जयपुर सहित कई जिलों में 15 से ज्यादा ट्रेनें 3 घंटे तक लेट चली। वहीं, प्रदेश के 25 जिलों में 8वीं क्लास तक स्कूलों में छुट्‌टी घोषित कर दी। कई जिलों में स्कूलों का टाइम भी बदला गया है। मध्य प्रदेश में भी कड़ाके की ठंड जारी है। रात के साथ ही दिन में भी ठंड बढ़ गई है। राजगढ़ में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। वहीं, रीवा में 4 डिग्री, खजुराहो में 4.4 डिग्री, उमरिया में 4.6 डिग्री और मंडला में 4.9 डिग्री सेल्सियस पारा रहा। कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी होने से एक बार फिर ठंड बढ़ गई है। गुलमर्ग, मुगल रोड और गांदरबल के ऊपरी इलाकों में जमकर बर्फबारी जारी है। घाटी में अगले 15 दिन भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। राज्यों में मौसम की 3 तस्वीरें… अगले 2 दिन मौसम का हाल… 8 जनवरी: मैदानी राज्यों में बारिश पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश में घने कोहरे का अलर्ट, कड़ाके की सर्दी रहेगी। पहाड़ी राज्यों में तापमान और गिर सकता है। बर्फबारी जारी रहेगी। 9 जनवरी: पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा में हल्की बारिश का अलर्ट। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी का अलर्ट।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *