पतंग उड़ाते समय हाई टेंशन लाइन से हादसा:हरदा में दो बच्चे झुलसे, 9 साल के दिव्यांश की हालत गंभीर, लोगों ने चक्काजाम किया

हरदा में सोमवार शाम पतंग उड़ाते समय दो मासूम बच्चे हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गए। रामानंद नगर कॉलोनी में रहने वाले 9 वर्षीय दिव्यांश राठौर और 10 वर्षीय केशव चौरे अपने घर की छत पर पतंग उड़ा रहे थे। इस दौरान घर के ऊपर से गुजर रही 11 केवी की बिजली लाइन से दोनों बच्चों को करंट लग गया। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने बिजली कंपनी के दफ्तर का घेराव किया और चक्काजाम कर दिया। एक को भोपाल रेफर किया
घटना के तुरंत बाद परिजन दोनों बच्चों को जिला अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने जांच के बाद दिव्यांश की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए भोपाल रेफर कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस क्षेत्र में पहले भी इस तरह की दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। जिसमें दो से तीन लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि लाइन में कई जगह जोड़ लगे हुए हैं, जिसके कारण पतंग की डोर से तार टूटकर मासूमों पर गिरा और फिर खाली प्लॉट में जा गिरा। बिजली कंपनी के ऑफिस पहुंचे लोग
हादसे के बाद नाराज मोहल्ले के लोग बिजली की लाइन को हटाए जाने की मांग को लेकर बिजली कंपनी के ऑफिस पहुंच गए। विरोध प्रदर्शन के दौरान लोगों ने छीपानेर रोड पर चक्काजाम कर दिया। लोगों ने स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि रिहायशी इलाकों में बिजली की लाइनों की सुरक्षा को लेकर उपाय किए जाएं। हवेली होटल के सामने करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा। मंगलवार को जिला प्रशासन व बिजली विभाग के अधिकारी मोहल्ले के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता कर ऑप्शनल समाधान निकालेंगे। टीम को मौके पर भेज दिया गया है: जनरल मैनेजर, बिजली कंपनी
बिजली कंपनी के जनरल मैनेजर वी.के. बागड़ी ने बताया कि टीम को मौके पर भेज दिया गया है और लाइन की जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि अगले दिन सर्वे कर उचित कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने स्पष्ट किया है कि जब तक स्थायी समाधान नहीं निकाला जाता, वे धरने पर डटे रहेंगे। एसपी, एसडीएम समझाइश देने पहुंचे
चक्काजाम स्थल पर बैठे लोगों को देर रात एसपी अभिनव चौकसे, एसडीएम कुमार शानु देवड़िया एवं बिजली विभाग के अधिकारी समझाइश देने पहुंचे। रहवासियों ने मांग की कि जब तक उन्हें लिखित आश्वासन नहीं मिलता तब तक चक्काजाम जारी रहेगा। समझाइश के करीब डेढ़ घण्टे के बाद हवेली होटल के सामने चला चक्काजाम खत्म हुआ। मंगलवार को मोहल्ले के प्रतिनिधिमंडल से जिला प्रशासन एवं बिजली विभाग के अधिकारी चर्चा करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *