लुधियाना में इंस्टाग्राम पर सेक्स रैकेट:लिखा- 10 हजार लड़कियां जुड़ीं, बेडरूम का वीडियो-अश्लील फोटो पोस्ट कीं, रेट ₹2 से ₹5 हजार बताया

पंजाब में अब देह व्यापार भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए होने लगा है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर पेज क्रिएट करके उसे महिलाओं और लड़कियों की अश्लील रील पोस्ट करके ग्राहकों को इनवाइट किया जा रहा है। सबसे अहम बात ये है कि हर रील के साथ बाकायदा उनका रेट भी लिखा गया है। यह रेट 2000 से 5000 रुपए तक बताया गया है। यही नहीं पेज की प्रोफाइल के साथ-साथ पोस्ट पर लोकेशन भी लिखी गई है। इसमें दावा किया गया है कि लुधियाना की 10 हजार लड़कियां इससे जुड़ी हैं। इसमें अड्‌डे का वीडियो भी अपलोड किया गया है, जिसमें बाकायदा बाहर रोड भी दिखाई गई है, ताकि ग्राहक वहां तक पहुंच सके। वीडियो में बेड रूम भी दिखाया गया है। यह पेज मार्च 2026 से चल रहा है। मगर, हैरानी की बात ये है कि अभी तक लुधियाना पुलिस को इस बारे में पता तक नहीं है। दैनिक भास्कर एप की टीम ने जब इन सोशल मीडिया अकांउट की पड़ताल की तो कई चौंकाने वाली बाते पता चली। क्या है इन इंस्टाग्राम पेज है, कैसे कंटेंट उपलब्ध और कैसे ये लोगों को करते है कांटेक्ट और क्या कहना है इस पूरे में लुधियाना पुलिस का? पढ़िए पूरी रिपोर्ट… इंस्टा अकाउंट पर डाली युवतियों के PHOTOS… सोशल मीडिया पर ऐसे चल रहा देह व्यापार का खेल… अब जानिए कैसे ग्राहकों से करते है संपर्क… हर वीडियो के कमेंट सेक्शन में विदेशी भाषा में लिखा सेम कमेंट
हर वीडियो के साथ विदेशी भाषा में एक कमेंट किया गया है। जब उसका ट्रांसलेशन किया तो उसमें ये शब्द सामने आए। इसमें गाय की महिमा का वर्णन किया गया है। मैसेज में लिखा- ग्रामीण भारत में गायों की महत्वपूर्ण भूमिका है। गायें खेती में सहायता करती हैं, दूध देती हैं, खाद बनाती हैं और भूमि को उपजाऊ बनाने में योगदान देती हैं। भारतीय संस्कृति और परंपराओं में भी गायों की अहम भूमिका रही है। हिंदू धर्म में गायों को पवित्र पशु माना जाता है। गाय को कामधेनु की पुत्री माना जाता है और कामधेनु देवताओं को दूध देने वाली पवित्र गाय है। गायों को भगवान शिव से भी जुड़ा माना जाता है। भारत के कई हिस्सों में आज भी गायों को पवित्र पशु माना जाता है। गायें सड़कों पर खुलेआम घूमती हैं और लोगों को दूध तथा खाद प्रदान करती हैं। ऐसे लिंक न करें क्लिक, साइबर ठग हो सकते हैं
उधर, इस मामले में लुधियाना साइबर सेल के इंचार्ज इंस्पेक्टर सतबीर सिंह का कहना है कि सोशल मीडिया पर साइबर ठग अलग-अलग तरीके से लोगों को ठगने का प्रयास कर रहे हैं। लोगों को इस तरह के लिंक भेज कर या सोशल मीडिया पर पेज क्रिएट करके लोगों को फंसाया जाता है। इंस्टाग्राम या अन्य प्लेटफार्म पर जो भी इस तरह के पेज चल रहे हैं, उनको सर्च करके उनके एडमिन की पहचान की जाएगी और फिर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ऑनलाइन इस तरह के पेज चलाना कानून अपराध है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *