मैत्री क्रिकेट मैच में जिंक प्रबंधन टीम विजय रही

चित्तौड़गढ़ | जिंकनगर में प्रबंधन एव यूनियन का रात्रिकालीन मैत्री मैच हुआ। क्रिकेट मैच में प्रबंधन टीम ने जीत हासिल की। जिंक के लोकेशन हेड आलोक रंजन एव यूनियन के अध्यक्ष रणजीत सिंह भाटी ने टॉस किया। जिसे यूनियन टीम ने जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 139 रन का लक्ष्य दिया। पारी में बल्लेबाजों में दीपक 10, कैलाश 31, प्रमोद 41, महेंद्र सिंह 18 और भंवर जाट ने 20 रन का योगदान दिया। जवाब में प्रबंधन की टीम लक्ष्य हासिल करने मैदान में उतरी। प्रबंधन टीम के इंद्रजीतसिंह ने 34, पुष्पेंद्र मीणा 26, भेरू जाट 44 रन की पारी खेलते हुए टीम ने जीत अपने नाम की। मैच में जिंक के वरिष्ठ अधिकारी अनूप कुमार ,अनृत मुखर्जी, रिपन घोष, बालचंद पाटीदार, पवन बाहेती, ममता शर्मा, मलेशम, अमित सुराणा, कामाख्यासिंह, यूनियन के एसके मोड़, महेंद्रसिंह भाटी, जीएनएस चौहान, अनिल अग्रवाल, दिलीप सिंह, डाडम नागदा, मेवालाल खटीक, अशोक स्वर्णकार, नवीन ईटोदिया और मनीष पोरवाल उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *