भाजपा की रीति-नीति व सरकार की योजनाएं बताई, नए सदस्यों का सम्मान

भास्कर संवाददाता | हनुमानगढ़ टाउन में राजा कोठी के सामने भाजपा में शामिल होने वाले युवाओं का स्नेह मिलन हुआ। निखिल जेदिया व अंकप्रीत सिद्धू के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा नेता अमित सहू थे। जिला महामंत्री प्रदीप ऐरी, जिला मीडिया प्रभारी कृष्ण तायल, नगर मंडल अध्यक्ष नितिन बंसल, विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष डॉ. निशांत बतरा, आशीष पारीक, अपारजोत, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेम बंसल, महादेव भार्गव, महिला जिला मंत्री शिमला मेहंदीरत्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अमित सहू ने कहा कि भाजपा युवाओं की पार्टी है और आज देश व प्रदेश में जो विकास दिखाई दे रहा है, उसमें युवाओं की अहम भूमिका है। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना है। जिला महामंत्री प्रदीप ऐरी ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए युवाओं से आगामी नगर परिषद एवं पंचायत राज चुनावों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। नगर मंडल अध्यक्ष नितिन बंसल ने कहा कि आने वाले समय में नगर परिषद और पंचायत राज संस्थाओं में भाजपा का बोर्ड गठन सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा। वहीं विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष डॉ. निशांत बतरा ने सनातन संस्कृति और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर सन्नी घावरी, सुमित कंडा, पवन मौर्य, प्रदीप तिवारी, रिपुदमन, सोनू मीणा, साहिल बलाडिया, हर्षवर्धन, निखिल, रमेश सिहाग, नरेंद्र पुरी, मुकेश ओड, पूर्व पार्षद विनोद वर्मा, विनोद कायथ, भारत सोरगर, विशाल ढाका, विशाल जाखड़, हर्षवर्धन, नरेंद्र पुरी, युवराज, लकी बेनीवाल, गुलाब नबी, चांद, मुकेश, प्रशांत प्रजापति, बादल कंडा, शंकर भाट, रजनी, बबली, सुमित कंडा, अंश मीणा, सोनू मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *