मां ने बेटे और बेटी के साथ लगाई फांसी:फंदे से गिरने से बची ढाई माह की मासूम की जान; रोने की आवाज सुनकर पहुंचे लोग

महू में एक महिला ने अपने 4 साल के बेटे और ढाई माह की बेटी के साथ फांसी लगा ली। ढाई माह की बेटी फंदे से गिर गई, जिससे उसकी जान बच गई। लेकिन, मां-बेटे की मौत हो गई। बच्ची काफी देर तक बिलखती रही। उसकी रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे तब मामले का खुलासा हुआ। घटना मांबडगोंदा थाना क्षेत्र में रविवार शाम करीब 5 बजे की है। महिला का नाम डिंपल गिरवाल (28) है। उसका एक बेटा काव्यांश (4) और ढाई माह की बेटी है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया। एसआई जगदीश डावर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फंदे में स्वेटर अटकने से बची मासूम
पुलिस के मुताबिक महिला ने एक फंदा बच्चों के झूले पर बांधा। इस पर बेटे काव्यांश को लटकाया। वहीं दूसरा फंदा बनाकर अपनी बेटी के गले में डाला। हालांकि बच्ची फंदे में स्वेटर के अटकने से बच गई। उसके रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे और खिड़की से झांका तो मां-बेटे फंदे पर लटके नजर आए। महिला के पिता बोले-पति पीटता था, पैसे मांगता था
डिंपल के पिता हीरालाल बारिया ने बताया कि बेटी की 5 साल पहले महू के रहने वाले रोहित गिरवाल से शादी हुई थी। पति पीथमपुर की निजी कंपनी में काम करता है। शादी के बाद से ही पैसों के लिए बेटी को प्रताड़ित किया जाता था। पति शराब पीने के बाद मारपीट करता था। बेटी मकर संक्रांति पर मायके इंदौर फूटी कोठी आई थीं। लौटने के बाद दुखद घटना हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *