यूपी सरकार ने अचानक निर्णय लेते हुए 150 सहायक लेखा परीक्षक पद पर हुए प्रमोशन को रद्द कर दिया। प्रमोट हुए अधिकारी डिमोट कर दिए गए हैं। यूपी सरकार की तरफ से विशेष सचिव ने तत्काल प्रभाव से ये ऑर्डर जारी किए हैं। निदेशक सहकारी समितियां एवं पंचायत लेखा परीक्षा को भेजे गए पत्र में लिखा गया है कि शासन ने सभी प्रमोशन शून्य कर दिए हैं। संभल में शिक्षामंत्री के कार पर पथराव, गुलाब देवी चंदौसी से जा रही थी प्रयागराज, कार के शीशे टूटे संभल में शिक्षामंत्री गुलाब देवी के कार पर युवक ने पथराव कर दिया। जिससे कार के शीशे टूट गए। शिक्षामंत्री चंदौसी से प्रयागराज जाने के लिए चंदौसी रेलवे स्टेशन पहुंची। घटना के बाद आरोपी युवक को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। घटना से रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि इस घटना में मंत्री को कोई चोट नहीं आई है। शिक्षामंत्री ट्रेन में सवार होकर चंदौसी से प्रयागराज के लिए रवाना हो गई। वहीं आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। पढ़ें पूरी खबर… लखीमपुर हिंसा: आशीष मिश्रा पर गवाह को धमकाने का आरोप, SC ने पुलिस से मांगी रिपोर्ट, जांच के आदेश लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा पर गवाहों को धमकाने के आरोप में जांच के आदेश दिए हैं। न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने लखीमपुर के एसपी को मामले की विस्तृत जांच कर रिपोर्ट सौंपने को कहा है। आशीष मिश्रा, जो पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा के पुत्र है। वकील सिद्धार्थ ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनके मुवक्किल को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर… कानपुर में पति-पत्नी ने जहर खाकर किया सुसाइड, 5 साल पहले परिवार से लड़कर की थी लव-मैरिज कानपुर में सोमवार को पति-पत्नी ने जहर खाकर जान दे दी। दोनों की जमीन काफी देर तक तड़पते रहे। शोर सुनकर मोहल्ले वाले घर पहुंचे। उनके परिवार वालों को जानकारी दी। एम्बुलेंस से दोनों को हैलट में एडमिट कराया। जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। परिवार ने पुलिस को बुलाया। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर जांच करने पहुंची है। दोनों ने 5 साल पहले परिवार से झगड़कर शादी की थी। ये घटना पनकी थाना क्षेत्र के पतरसा गांव की है। पढ़ें पूरी खबर बागपत में थूककर तंदूर में रोटी डालने का VIDEO, मुस्लिम होटल में युवक ने की गंदी हरकत बागपत के एक मुस्लिम होटल में कर्मचारी थूक कर रोटियां बनाता है। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के पांडव रोड का है। 19 सेकेंड के वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक युवक रोटियों को बनाते समय उन पर थूक रहा है। इसके बाद उन्हें तंदूर में डाल रहा है। वीडियो में युवक को 2 रोटियों के साथ ऐसा करते हुए देखा जा सकता है। यह वीडियो वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने बनाया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। पढ़ें पूरी खबर… कोकीन तस्करी में पूर्व मंत्री का बेटा बदायूं से गिरफ्तार, दिल्ली में पकड़े गए आरोपियों ने किया खुलासा दिल्ली नारकोटिक्स टीम ने बदायूं से एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व मंत्री स्वर्गीय गेंदनलाल मौर्य के बेटे शिवदयाल और उनके एक रिश्तेदार को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई दिल्ली में कोकीन के साथ पकड़े गए एक युवक और युवती की निशानदेही पर की गई। रविवार शाम को दिल्ली नारकोटिक्स टीम बिसौली कोतवाली पहुंची। जांच में सामने आया कि दिल्ली में पकड़े गए आरोपियों ने कोकीन शिवदयाल और उनके साथी से खरीदी थी। इस मामले में दिल्ली के नारकोटिक्स थाने में पहले से मुकदमा दर्ज है। कोतवाल विशाल प्रताप के अनुसार, दोनों आरोपियों को दिल्ली ले जाया गया है, जहां आगे की कार्रवाई की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर… नृपेंद्र मिश्र बोले- 15 फरवरी तक बन जाएगी राम दरबार की मूर्ति; 7 मंदिरों की भी मूर्तियां तैयार राम मंदिर के भवन निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्रा ने कहा- राम मंदिर में लगने वाले राम दरबार की मूर्ति 31 जनवरी या 15 फरवरी तक बनकर तैयार हो जाएगी। सोमवार को मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा- राम दरबार की मूर्ति ही नहीं बल्कि बाकी 7 मंदिरों की मूर्तियों, परकोटे में 6 मंदिरों की मूर्तियां, PFC में तुलसी दास जी की मूर्ति का का निरीक्षण जयपुर में किया गया है। उन्होंने कहा- महाकुंभ स्नान के कारण राम मंदिर निर्माण कार्य प्रभावित हुआ है। महाकुंभ स्नान के बाद लाखों की संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं और 2 लाख से अधिक श्रद्धालु प्रतिदिन राम लला के दर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा- श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्राथमिकता है और कुछ कार्य रोक भी किए गए हैं ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा- 8 फरवरी के बाद राम मंदिर निर्माण कार्य में दोबारा गति आने की उम्मीद है। पढ़िए पूरी खबर सपा के 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, प्रिया सरोज और आजम खान का भी नाम मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए सपा ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी। इसमें पहली बार सांसद बनी 26 साल की प्रिया सरोज का भी नाम है। प्रिया सरोज क्रिकेटर रिंकू सिंह से शादी पक्की होने के बाद से सुर्खियो में हैं। जेल में बंद आजम खान का नाम भी इस लिस्ट में है। इसके अलावा, डिंपल यादव, पूर्व मंत्री आनंद सेन, प्रो. रामगोपाल यादव, पवन पांडेय जैसे नाम भी स्टार प्रचारकों में शामिल किए गए हैं। मिल्कीपुर में 5 फरवरी को वोटिंग हैं। 8 फरवरी को रिजल्ट आएगा। सपा ने यहां से अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को उतारा। जबकि भाजपा ने नए चेहरे चंद्रभानु को टिकट दिया। चंद्रशेखर आजाद की पार्टी ने भी यहां से संतोष कुमार उर्फ सूरज चौधरी को उतारा है। तीनों प्रत्याशी पासी समुदाय से आते हैं। शाहजहांपुर में फौजी ने पत्नी को मारी गोली, मौत: साली गंभीर रूप से घायल; विदाई के दौरान हुआ विवाद शाहजहांपुर में एक फौजी ने पिस्टल से गोली मारकर पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद उसने अपनी साली को भी गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल संगीता की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बरेली रेफर किया गया है। घटना छिदड़ी गांव में हुई, जहां आरोपी अपनी पत्नी की विदाई कराने फर्रुखाबाद से आया था। विदाई के दौरान दी विवाद हो गया। आरोपी ने पहले अपनी पत्नी फिर साली को गोली मार दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश में जुटी है। पढ़ें पूरी खबर… वाराणसी में तवे से मारकर युवक की हत्या; लक्सा इलाके में पत्नी से लड़ाई कर रहे युवक पर पड़ोसी ने किया वार वाराणसी के लक्सा थानाक्षेत्र के लक्ष्मीकुंड इलाके में रविवार की देर रात एक युवक ने एक व्यक्ति की तवे से वारकर हत्या कर दी। हत्या की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने गुजरात के जामनगर के रहने वाले रजानी रवि योगेश को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ जारी है। वहीं मूल रूप से दारानगर के रहने वाले राहुल सेठ (32) की पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पढ़िए पूरी खबर अलीगढ़ में हाईटेंशन लाइन से चिपककर बैंड कर्मी की मौत, लटकते तार के कारण गई जान; दो घायल अलीगढ़ के गोंडा थाना क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन से झुलसकर एक बैंडकर्मी की मौत हो गई। जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जबकि घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है। बैंडकर्मी बारात निकलने के बाद सामान लोडर में रखकर वापस जा रहे थे। इसी दौरान लोडर लटकते हाईटेंशन लाइन के तार से सट गया। हादसे में तीन कर्मचारी करंट से झुलस गए। लोगों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग लगातार शिकायतों के बाद भी लटकते तारों को ठीक नहीं कर रहा है। पढ़िए पूरी खबर लखनऊ-सीतापुर हाईवे पर एक्सीडेंट; कार और डीजे पिकअप की टक्कर; 4 लोग घायल लखनऊ-सीतापुर हाईवे पर रविवार देर रात सड़क हादसा हो गया। कार और डीजे पिकअप की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में चार लोग घायल हैं। सूचना पर पुलिस पहुंची और घायलों को ट्रॉमा सेंटर भेजा। घटना सैरपुर थाना क्षेत्र के छठा मील चौराहे की है। पढ़िए पूरी खबर प्रयागराज में छात्र पर हमला, थाने में हंगामे के बाद लाठी चलाई; छात्रों के दो गुटों में मारपीट प्रयागराज शहर में छात्रों के बीच मारपीट को लेकर जमकर हंगामा हुआ। छात्रों के बवाल को किसी प्रकार पुलिस ने शांत कराया। केपीयूसी हॉस्टल के बाहर 6 से अधिक युवकों ने बीए सेकेंड ईयर के छात्र भावेश दुबे पर जानलेवा हमला कर दिया। लोहे की राड से मारकर उसका सिर फोड़ दिया। कई और छात्रों को दौड़ाकर पीटा। इसके बाद छात्रों ने हंगामा कर दिया। छात्रों की भीड़ को हटाने के लिए पुलिस को कर्नलगंज थाने लाठी पटक भगाना पड़ा। छात्रों का आरोप है कि उन पर लाठीचार्ज किया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लाठीचार्ज नहीं हुआ। केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पढ़िए पूरी खबर अयोध्या में तेंदुए ने बछिया पर किया हमला, सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची अयोध्या के सरयू कछार क्षेत्र में एक बार फिर तेंदुए ने दहशत फैला दी है। शनिवार की शाम निर्मली कुंड क्षेत्र में तेंदुए ने एक बछिया पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मौके से तेंदुए के पैर के निशान बरामद किए हैं। वन क्षेत्राधिकारी रत्नेन्द्र त्रिगुणायत ने बताया कि विभाग ने तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए चार ट्रैप कैमरे लगाए हैं और उसे पकड़ने के लिए दो पिंजरे मंगवाए हैं। पढ़िए पूरी खबर


