लखनऊ में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) अपने स्टूडेंट्स को कोर टेक्निकल एक्सपर्ट बनाने के साथ इमर्जिंग फील्ड्स में भी पारंगत बनाने जा रहा है। मकसद स्टूडेंट्स को इंडस्ट्री की जरूरतों के मुताबिक तैयार करना है। इसके लिए AKTU ने टेक्निकल ट्रेनिंग से जुड़ी कई कंपनियों से MOU किया है। 60 घंटे के ऑनलाइन ट्रेनिंग ये कंपनियां छात्रों को ऑनलाइन ट्रेनिंग करा रही हैं। प्रशिक्षण लेने के बाद छात्र अपने पाठ्यक्रम के अलावा नई तकनीकी को भी सीख रहे हैं। 60 घंटे के ऑनलाइन कोर्स को बीटेक के छात्रों के अलावा अन्य विषय के छात्र भी कर सकते हैं। अब तक कई कंपनियों ने ट्रेनिंग कराई है। इन फील्ड के एक्सपर्ट बनेंगे स्टूडेंट्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कम्प्यूटर लैंग्वेज जावा, बिजनेस एनालिटिक्स, वेब तकनीकी, क्लाउड कम्प्यूटिंग, साइबर सिक्योरिटी जैसे कई क्षेत्रों में टेक्निकल ट्रेनिंग दी जा रही है। इन कोर्स को करने से छात्रों को कैंपस प्लेसमेंट में भी आसानी होगी। प्रो.जेपी पाण्डेय ने बताया कि इंटर्नशिप और प्रशिक्षण कार्यक्रम के जरिए छात्रों को सीधे इंडस्ट्री मांग के अनुसार तैयार करने पर जोर है। ताकि उसे रोजगार मिलने में कठिनाई नहीं आए।


