रांची विवि में बीए-एलएलबी के विभिन्न सेमेस्टरों की परीक्षाओं का शिड्यूल जारी

रांची | रांची यूनिवर्सिटी में पांच वर्षीय बीबीए-एलएलबी फर्स्ट सेमेस्टर सेशन 2024-29, थर्ड सेमेस्टर सेशन 2023-28, 5वें सेमेस्टर सेशन 2022-27 और 7वें सेमेस्टर सेशन 2021-26 की परीक्षा का शिड्यूल सोमवार को जारी कर दिया गया। फर्स्ट सेमेस्टर (सत्र 2024-29), थर्ड सेमेस्टर (सत्र 2023-28) की परीक्षा 18 फरवरी से छह मार्च तक आयोजित की जाएगी। इसके लिए आईएमएस को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा दोपहर एक से शाम चार बजे तक होगी। वहीं, 5वें और 7वें सेमेस्टर की परीक्षा 30 जनवरी से 17 फरवरी तक दो सिटिंग में आयोजित की जाएगी। इसके लिए भी आईएमएस को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। फर्स्ट सिटिंग की परीक्षा सुबह नौ से 12 बजे और सेकेंड सिटिंग की परीक्षा एक से चार बजे तक आयोजित की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *