जनप्रतिनिधियों को आवंटित शासकीय वाहन होंगे वापस

नगरपालिका निर्वाचन 2025 की घोषणा 20 जनवरी को हो चुकी है एवं आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो गई है। नगरपालिका निर्वाचन 2024-25 की प्रक्रियाओं के समापन तक के लिए केंद्रीय/राज्य सरकार के स्थानीय निकाय के अध्यक्ष एवं अन्य जनप्रतिनिधियों को उनके पदीय दायित्वों के निर्वाह हेतु आवंटित शासकीय वाहनों का दुरूपयोग रोकने के लिए वापस लेना आवश्यक है। स्थानीय निकाय के अध्यक्ष एवं अन्य जनप्रतिनिधि, उन्हें उनके पदीय दायित्वों के निर्वहन हेतु आवंटित वाहन, नगरपालिका निर्वाचन प्रक्रिया समापन तक के लिए संबंधित कार्यालय के सक्षम शासकीय प्राधिकारी, आयुक्त नगर निगम, मुख्य नगर पालिका अधिकारी को तत्काल वापस करने निर्देशित किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *