सात कोयला चोर गिरफ्तार, बाइक जब्त

भास्कर न्यूज | सूरजपुर पुलिस ने अवैध रुप से कोयला परिवहन करने वाले सात आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कोयला और सात बाइक जब्त किया है। एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर जिले की पुलिस कोयला चोरों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी दौरान 19 जनवरी की रात में थाना रामानुजनगर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम साल्ही की ओर से बड़ी मात्रा में मोटर साइकल चालकों ने अवैध रूप से कोयला परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर थाना रामानुजनगर की पुलिस टीम ने ग्राम साल्ही चौक में घेराबंदी कर सब्बीर (24) ग्राम नारायणपुर, मोहित प्रजापति (25) ग्राम नारायणपुर, हिफाजल (28) ग्राम नारायणपुर, जलसाय (30) ग्राम पतरापाली, बाबुलाल (30) ग्राम पतरापाली, देवशंकर (32) ग्राम पतरापाली, बोधन सिंह (35) ग्राम पतरापाली को मोटर साइकल में बोरी में कोयला भरकर परिवहन करते पकड़ा। जो कोयला चोरी का होने के पूर्ण अंदेशा पर धारा 35 (1-4)/303(2) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए 14 बोरी कोयला व परिवहन में प्रयुक्त 7 नग मोटर साइकल जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *