RPSC मेंबर संगीता आर्य का इस्तीफा मंजूर:अब कोई महिला मेंबर नहीं; तीन मेंबर के पद खाली, एक पहले ही सस्पेंड

राजस्थान लोक सेवा आयोग की वरिष्ठ सदस्य डॉ. संगीता आर्य का इस्तीफा आखिर 39 दिन बाद स्वीकार कर लिया गया। मंगलवार को कार्मिक विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किए। इसके साथ ही अब आयोग में कोई महिला सदस्य नहीं रहीं। संगीता आर्य पिछली सरकार में आरपीएससी सदस्य बनाई गई थीं। वे पूर्व मुख्य सचिव निरंजन आर्य की पत्नी हैं। पिछले दिनों उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यपाल को भेजा था। इधर, आरपीएससी की वेबसाइट से मंगलवार देर रात तक डॉ. संगीता आर्य का फोटो-विवरण हटा लिया गया। आरपीएससी को इस्तीफा मंजूरी के आदेश रात को ही मिल गए। डॉ. संगीता आर्य का नाम हटने के बाद राजस्थान लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर कुल 7 सदस्यों के नाम रह गए हैं। इनमें बाबूलाल कटारा के नाम के आगे निलंबित लिखा है। अब सरकार को डॉ. आर्य के रिक्त पद के साथ ही कुल तीन पद भरने होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *