वाहनों का लोड बढ़ने व ट्रैफिक मिस मैनेजमेंट से शहर में लगा जाम

शहर की सड़कों पर सोमवार को वाहनों के अत्यधिक लोड के कारण ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई। ट्रैफिक पुलिस का मिस मैनेजमेंट भी दिखा। इस कारण हरमू रोड, पिस्का मोड़, रातू रोड और करमटोली-बरियातू रोड में सुबह 10:30 से 11:30 बजे तक जाम लगा रहा। ट्रैफिक पुलिस चाहकर भी लोगों को जाम से निजात नहीं दिला सकी। ट्रैफिक जवान भी परेशान होकर मैनुअल सिग्नल का इस्तेमाल कर रहे थे। ऐसे में हरमू रोड स्थित शनि मंदिर और गाड़ीखाना चौक पर ट्रैफिक जवानों का पूरी तरह से मिस मैनेजमेंट दिखा। 11:45 बजे के बाद थोड़ी राहत मिली। सोमवार को वाहनों का लोड अत्याधिक बढ़ता है इन सड़कों पर फंसे वाहन हरमू रोड में शनि मंदिर चौक से गाड़ीखाना होते हुए किशोरगंज तक। हरमू मुक्तिधाम पुल से किशोरगंज चौक होते हुए गाड़ीखाना तक। रातू रोड में न्यू मार्केट चौक से गोशाला कटिंग तक। {बरियातू में मेडिकल चौक से करमटोली तक। रातू रोड में दुर्गामंदिर कटिंग से न्यू मार्केट चौक तक। {जेल मोड़ से लालपुर चौक तक। जाम के मुख्य कारण 1. वाहनों का अत्यधिक लोड। 2. बैरिकेडिंग कर कटिंग बंद करना। 3. ट्रैफिक पुलिस का मिसमैनेजमेंट। 4. नो पार्किंग जोन में गाड़ियां पार्क। हरमू रोड में सोमवार को गोशाला के पास जाम में फंसे वाहन।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *