प्लॉट बेचने के नाम पर 20 लाख की ठगी:खैरथल के पूर्व आरसीएचओ डॉक्टर पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

खैरथल में पूर्व आरसीएचओ (RCHO) डॉ. हेमंत डागर पर प्लॉट बेचने के नाम पर 20 लाख रुपए की धोखाधड़ी का गंभीर आरोप लगा है। भिवाड़ी निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर फुलबाग थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई रिपोर्ट में भिवाड़ी क्षेत्र की ओमेक्स मेडोसिटी सोसायटी निवासी रामकेश गुर्जर ने बताया कि 17 मार्च 2025 को हेमंत कुमार डागर निवासी आशियाना थड़ा सोसायटी भिवाड़ी ने उन्हें पियूष सिटी, ततारपुर भिवाड़ी स्थित प्लॉट संख्या C-53 (225 वर्ग गज) बेचने का सौदा किया था। पीड़ित के अनुसार, ये सौदा प्रॉपर्टी डीलर हंसराज के माध्यम से 34 लाख रुपए में तय हुआ था। रामकेश गुर्जर ने 16 मार्च को यूपीआई के जरिए दो बार में 50-50 हजार रुपए और 17 मार्च को एचडीएफसी बैंक के चेक से 19 लाख रुपए आरोपी को दिए। इस प्रकार, कुल 20 लाख रुपए का भुगतान किया गया, जबकि शेष 14 लाख रुपए रजिस्ट्री के समय देने की शर्त रखी गई थी। दोनों पक्षों के बीच 17 मार्च को सेल एग्रीमेंट किया गया, जिसकी नोटरी 19 मार्च को कराई गई। रामकेश गुर्जर ने बताया कि तय तारीख पर रजिस्ट्री के लिए आरोपी ने उप-पंजीयक कार्यालय भिवाड़ी पहुंचने का आश्वासन दिया था, लेकिन वो वहां नहीं पहुंचा। फोन करने पर पहले उसने आने की बात कही, फिर अपना मोबाइल बंद कर लिया। देर शाम तक इंतजार के बावजूद आरोपी मौके पर नहीं पहुंचा और आज तक प्लॉट की रजिस्ट्री नहीं कराई गई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जिस प्लॉट का सौदा किया गया था, वो आरोपी डॉ. हेमंत डागर के नाम पर दर्ज ही नहीं था। जांच में यह भी स्पष्ट हुआ है कि आरोपी ने जानबूझकर पीड़ित को धोखे में रखकर बड़ी रकम हड़प ली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *