सर्द मौसम:लगातार दूसरी रात पारा 9 डिग्री से कम, सुबह से रात तक कंपकंपी

लगातार दूसरी रात न्यूनतम तापमान 9 डिग्री से नीचे रहा और पारा 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से रात तक हवा के कारण लोगों को कंपकंपी महसूस होती रही। हालांकि कोहरा सोमवार के मुकाबले कम रहा। रात 10 बजे से सुबह 7 बजे तक हलका कोहरा छाया रहा। ठंड से राहत मिलने के फिलहाल कोई आसार नहीं दिख रहे हैं। हवा पूर्वी-उत्तर पूर्वी बनी रहेगी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 22.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री कम रहा। पूरे सीजन में करीब 50 रातें ऐसी रहीं जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम रहा है, लेकिन कोल्ड डे केवल एक दिन रहा है। नवंबर की शुरुआत में सबसे कम रहा तापमान नवंबर की शुरुआत में न्यूनतम तापमान कई दिनों तक 5 से 7 डिग्री के बीच रहा, जिससे इंदौर नंबर एक पर बना हुआ था। अब पचमढ़ी, नौगांव पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। वहां रात का पारा 2-3 डिग्री तक पहुंच गया है। तब घोषित होगा कोल्ड डे दिन के तापमान में कमी तो आई है, लेकिन यह औसत से 5 डिग्री जब तक कम रिकॉर्ड नहीं होता और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम नहीं रहेगा तब तक कोल्ड डे घोषित नहीं होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *