तेजस एक्सप्रेस के फेरे चौथी बार बढ़ाए, वीकेंड पर भी मिल रहे कन्फर्म टिकट

इंदौर-मुंबई के बीच चलने वाली तेजस एक्सप्रेस ट्रेन के फेरे रेलवे ने चौथी बार बढ़ा दिए। ट्रेन के फेरे बढ़ने से अब वीकेंड पर भी यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिल रहे हैं। दुरंतो, अवंतिका सहित अन्य ट्रेनों पर भी यात्री दबाव कम हुआ है। तेजस एक्सप्रेस में अधिकतर दिन 75 फीसदी तक सीटें फुल चल रही हैं। रेलवे एक्सपर्ट का मानना है कि अवंतिका और दुरंतो एक्सप्रेस में पहले जहां 160 फीसदी तक दबाव रहता था, वह अब 40 फीसदी तक कम हुआ है। दरअसल, रेलवे ने जुलाई से इंदौर-मुंबई के बीच चलने वाली सेमी हाईस्पीड तेजस एक्सप्रेस ट्रेन शुरू की थी। नए साल पर रेलवे ने ट्रेन के फेरे बढ़ा दिए हैं। रेलवे पीआरओ मुकेश कुमार के अनुसार यात्रियों की मांग और सुविधा को देखते हुए मुंबई से इंदौर के लिए तेजस एक्सप्रेस अब 30 जनवरी तक और इंदौर से मुंबई के लिए 31 जनवरी तक चलेगी। भास्कर इनसाइट जुलाई में शुरू हुई थी पहली बार तेजस एक्सप्रेस ट्रेन 23 जुलाई 2025 को पहली बार तेजस एक्सप्रेस ट्रेन शुरू हुई थी। न सिर्फ इंदौर, बल्कि प्रदेश की पहली सेमी हाईस्पीड तेजस ट्रेन थी जो इंदौर-मुंबई के बीच शुरू हुई। रेलवे ने ट्रेन को पहली बार 34 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेन में चलाया। शुरुआत में बुकिंग थोड़ी कम थी, लेकिन धीरे-धीरे ट्रेन फुल हो गई। यात्रियों को मुंबई के लिए एक अतिरिक्त ट्रेन का विकल्प भी मिला। इसके बाद एक बार फिर ट्रेन के फेरे बढ़ाए गए, इससे त्योहारी सीजन में यात्रियों की राह आसान हुई। रेलवे ने अब चौथी बार स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ा दिए हैं, जिससे यात्रियों को फायदा होगा। यह रहेगा शेड्यूल

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *