एक्ट्रेस डैजी शाह के घर के पास लगी आग:भड़कते हुए पॉलिटिकल पार्टी को ठहराया जिम्मेदार, कहा- अनपढ़ों की गैंग बना रखी है

मंगलवार को सलमान खान के साथ फिल्म जय हो में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस डैजी शाह के घर के पास वाली बिल्डिंग में आग लग गई। अब एक्ट्रेस ने एक वीडियो जारी कर भड़कते हुए बताया है कि इलेक्शन के चलते उस बिल्डिंग के पास पटाखे फोड़े गए थे, जिससे बिल्डिंग में आग लगी है। डैजी शाह ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा, ‘ये हो रहा है यहां पर। इलेक्शन की वजह से यहां लोग आए हुए हैं, रास्ते पर पटाखे फोड़े हैं। रास्ते में पटाखे फोड़ने के बाद देखिए उन्होंने क्या किया। ये सरकार के बेवकूफ लोग हैं, जो जा रहे हैं प्रचार करने, रास्ते में बिल्डिंग के बाहर इन्होंने पटाखे फोड़े। मैं इस बिल्डिंग के ठीक बाजू में रहती हूं और यहां ये हो रहा है। है भगवान, ये बहुत डरावना है।’ आगे एक्ट्रेस ने अपना घर दिखाते हुए कहा, ‘ये मेरा घर है और इसके बाजू में ये हो रहा है। ये तो बदतर होता जा रहा है।’ आग लगी हुई इमारत के ठीक नीचे खड़े लोगों को दिखाते हुए डैजी ने कहा है, ‘कहां है लोगों की सिविक सेंस। ये लोग यहां आए, घर के बाहर रॉकेट जलाए हैं, क्योंकि यहां बांद्रा ईस्ट में इलेक्शन हो रहा है। बांद्रा ईस्ट में आग लग गई है और वो प्रचार करने वाले लोग भाग गए हैं। झुंड था, 200 लोगों को झुंड था और अभी वो लोग गायब हैं यहां आग लगाकर। शुक्रिया बीजेपी। अनपढ़ लोगों की गैंग भरकर रखी है।’ इस वीडियो को शेयर करने के साथ डैजी शाह ने कैप्शन में लिखा है, ‘मेरा किसी भी राजनीतिक पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है। लेकिन जब आप अपने चुनाव प्रचार के लिए टीमें नियुक्त करते हैं, तो कम से कम यह सुनिश्चित करें कि उनमें थोड़ी-सी भी सामान्य समझ हो। शुक्र है कि हमारी बिल्डिंग कमेटी ने उन्हें घर-घर जाकर प्रचार करने की अनुमति नहीं दी। इमारतों के पास पटाखे फोड़ना किसी भी तरह से सही तरीका नहीं है। यह वही होता है जब लोगों में नागरिक समझ की कमी होती है। यह कोई प्राकृतिक आपदा नहीं है, बल्कि दिमाग से काम न लेने वाले लोगों की वजह से हुआ है। जवाबदेही लें, अब बहुत हो चुका है।’

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *