12 PHOTOS-VIDEO में ट्रम्प की शपथ:व्हाइट हाउस में बाइडेन बोले- वेलकम होम; शपथ के दौरान मेलानिया बाइबिल लेकर खड़ी रहीं

डोनाल्ड ट्रम्प अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बन गए हैं। भारतीय समय के मुताबिक उन्होंने सोमवार रात 10:30 बजे शपथ ली। शपथ ग्रहण से तीन घंटे पहले सेंट जॉन चर्च में सर्विस रखी गई, जिसमें डोनाल्ड ट्रम्प पत्नी मेलानिया के साथ पहुंचे। सर्विस के बाद ट्रम्प व्हाइट हाउस पहुंचे, जहां पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन ने उनका स्वागत किया। यहां से दोनों एक ही कार में सवार होकर कैपिटल हिल पहुंचे। दूसरी बार अमेरिका की फर्स्ट लेडी बनीं मेलानिया ट्रम्प का स्टाइल चर्चा में रहा। उन्होंने ब्लू ओवरकोट के साथ ब्लू एंड व्हाइट हैट पहनी। शपथ से पहले ट्रम्प ने मेलानिया को किस किया और शपथ के दौरान मेलानिया ट्रम्प के पास बाइबिल लेकर खड़ी रहीं, हालांकि ट्रम्प ने बाइबिल पर हाथ रखे बिना ही शपथ ली। 12 तस्वीरों में ट्रम्प के शपथ ग्रहण समारोह के खास मोमेंट्स देखिए… ——————————- ट्रम्प के शपथ ग्रहण से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… ट्रम्प अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति: 30 मिनट के पहले भाषण में 10 घोषणाएं, कहा- देश में सिर्फ दो जेंडर पुरुष और महिला, ट्रांसजेंडर नहीं डोनाल्ड ट्रम्प अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बन गए हैं। उन्होंने भारतीय समयानुसार सोमवार रात 10:30 बजे अमेरिकी संसद कैपिटल हिल में पद की शपथ ली। सुप्रीम कोर्ट के जज जॉन रॉबर्ट्स ने उन्हें शपथ दिलाई। शपथ के दौरान ट्रम्प की पत्नी मेलानिया बाइबिल लेकर खड़ी रहीं। ट्रम्प की शपथ के बाद कुछ देर तक संसद का कैपिटल रोटुंडा हॉल तालियों से गूंजता रहा। ट्रम्प 2017 से 2021 तक अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति रह चुके हैं। उनसे पहले रिपब्लिकन नेता जेडी वेंस ने अमेरिका के 50वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। पूरी खबर यहां पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *