पेंड्रा-अमरकंटक में 5 डिग्री तापमान दर्ज:उत्तर छत्तीसगढ़ भीषण ठंड की चपेट में, शीतलहर जारी

पेंड्रा और अमरकंटक में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया है। इसके चलते उत्तर छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश का यह इलाका भीषण ठंड की चपेट में आ गया है। मौसम विभाग के अनुसार, पेंड्रा में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अमरकंटक क्षेत्र में भी न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने से शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। शीतलहर और घने कोहरे के कारण कई स्थानों पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है। चालकों को दिन में भी हेडलाइट जलाकर चलना पड़ रहा है, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ है। ठंड का असर जनजीवन पर पड़ा न्यूनतम तापमान सामान्य से कई डिग्री नीचे गिरने के कारण सुबह-शाम बाजारों, सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की आवाजाही कम हो गई है। ठंड का असर जनजीवन पर साफ दिख रहा है। इस कड़ाके की ठंड और कोहरे से आम लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने ठंड और शीतलहर के मद्देनजर लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह जारी की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *