कई दिनों की भीषण ठंड के बाद दो दिन से दिल्ली का तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज हो रहा है। बीते दिन शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा 24.5°C दर्ज हुआ था। इससे पहले 19 जनवरी बीते 6 साल में जनवरी का सबसे गर्म दिन रहा था। इस दिन शहर का अधिकतम तापमान 26.1°C दर्ज हुआ था। IMD के मुताबिक उस दिन यह सामान्य से सात डिग्री ज्यादा था। इससे पहले 21 जनवरी, 2019 को 28.7°C का तापमान दर्ज किया गया था। हालांकि, मौसम विभाग ने मंगलवार को हल्के बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है। सुबह के समय अधिकतर इलाकों में धुंध और हल्का कोहरा छाने की भी संभावना है। उधर जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में लगातार बर्फबारी हो रही है। बर्फीली हवाओं के कारण हिमाचल के तीन शहरों में तापमान माइनस में पहुंच गया। यहां अगले 3 दिनों तक बर्फबारी की संभावना है। देशभर से मौसम की तस्वीरें… 22 जनवरी: 3 राज्यों में बिजली, 5 राज्यों में बारिश का अनुमान राज्यों में मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: इस सप्ताह शीतलहर से राहत, ग्वालियर, चंबल-रीवा में अगले 3 दिन कोहरा; कल से पारा बढेगा मध्यप्रदेश में इस सप्ताह शीतलहर नहीं चलेगी। अगले 3 दिन प्रदेश के ग्वालियर, चंबल और रीवा संभाग में मध्यम से घने कोहरे का अलर्ट है। पूर्वी हिस्से यानी जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में रात के टेम्प्रेचर में गिरावट जारी रहेगी। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: जयपुर सहित 10 जिलों में बदलेगा मौसम, दिन का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ा राजस्थान में फिर से मौसम बदलेगा। बादल छाएंगे और बारिश होगी। इसकी शुरुआत 22 जनवरी से होगी। एक हल्के प्रभाव के वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने के कारण ऐसा होगा। जयपुर, भरतपुर, बीकानेर संभाग के करीब 10 जिलों में इसका प्रभाव रहेगा। पूरी खबर पढ़ें…. पंजाब: 2 दिन तक बारिश, ओलावृष्टि होगी, अमृतसर सबसे ठंडा शहर, 3 डिग्री तक तापमान बढ़ने की संभावना पंजाब में आज सोमवार को कोहरे और शीतलहर को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बारिश के आसार बन रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से तेज धूप खिलने से दिन का अधिकतम तापमान सामान्य के करीब पहुंच गया है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: 2 दिन बारिश होगी, ओले गिरेंगे, तेज हवाएं चलेंगी, तापमान 5-10 डिग्री के बीच रहेगा हरियाणा में इन दिनों कड़ाके की ठंड देखने को मिल रही है, लेकिन इस बार एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ आने से तापमान जमाव बिंदु की ओर नहीं गया। जनवरी की बात करें तो इस बार 5 से 6 दिन के अंतराल में 3 पश्चिमी विक्षोभ (WD) आ चुके हैं। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: 40 जिलों में बर्फीली हवाएं चल रहीं, जनवरी में पहली बार कोहरे का अलर्ट नहीं; इटावा सबसे ठंडा उत्तर प्रदेश में मौसम का उलटफेर जारी है। जनवरी में पहली बार आज कोहरे का अलर्ट नहीं है, लेकिन 40 जिलों में बर्फीली हवाएं चल रही हैं। कई शहरों में हवा की स्पीड 30 किमी है। इससे गलन बरकरार है। रविवार को इटावा सबसे ठंडा जिला रहा। पूरी खबर पढ़ें…


