मंदसौर में शीतलहर और तापमान में भारी गिरावट के चलते जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) टेरेसा मिंज ने स्कूलों के संचालन में बदलाव के आदेश जारी किए हैं। यह फैसला छोटे बच्चों को ठंड के प्रकोप से बचाने के लिए लिया गया है। प्राथमिक कक्षाएं (नर्सरी से 5वीं तक)- यह आदेश जिले के सभी शासकीय (Government) और अशासकीय (Private) स्कूलों पर लागू होगा। मध्यमिक कक्षाएं (कक्षा 6ठी से 8वीं तक)- यह भी सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के लिए मान्य है। जिला शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि परीक्षाएं और अन्य आवश्यक गतिविधियां अपने पूर्व निर्धारित समय पर ही संचालित होंगी। उनमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।


