भास्कर न्यूज| बिरकोनी कोडार स्थित खल्लारी मंदिर परिसर में रविवार को छग दैनिक वेतनभोगी वन कर्मचारी संघ बारनवापारा परियोजना मंडल की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिला के दैनिक वेतन भोगी वन कर्मचारी शामिल हुए। इस दौरान सभी दैनिक वेतनभोगियों ने कार्यभारिता सेवा नियम लागू व नियमितीकरण के प्रति सरकार के सुस्ती पर चिंता जताया। इस दौरान चर्चा करते हुए कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने अपने जन घोषणा पत्र में दैनिक वेतन भोगी का नियमितीकरण करने संबंधी वादा किया है। साल भर के बाद कर्मचारियों के लिये करेंगे कहां गया था। किंतु नियमितीकरण के संबंध में आज तक किसी प्रकार कार्यवाही नहीं किया गया है। किंतु आज तक निर्णय नहीं लिया गया है। मंत्रियों के पास जाने पर समिति बना दिया गया है कहकर टाल मटोल किया जाता है। सामान्य प्रशासन विभाग में संघ के पदाधिकारियों ने मिलकर जानकारी लिया तो पता चला कि, दो बार समिति बन चुकी है किंतु समिति ने आज तक किसी भी प्रकार कि चर्चा नहीं हुई। मौके पर उत्तम पटेल, गोविंद प्रसाद कुर्रे, संदीप पांडेय, डिहूराम साहू, पूनम साहू, लक्ष्मीनारायण साहू, पुरुषोत्तम साहू, लीला यादव, गूनजारी साहू, अर्जुन ध्रुव, विश्राम पटेल, धनीराम साहू, भानु ध्रुव, तानसिंग यादव, अरुण ध्रुव, गणेशराम भोई, दीनदयाल यादव, विजय, पवन साहू, संतोष नायक सहित सैकड़ों दैनिक वेतन भोगी मौजूद थे।


