गुलशन, सौरभ का गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयन

महासमुंद| शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवक गुलशन कुमार साहू और सौरभ कुमार सिन्हा का चयन नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में विशिष्ट अतिथि के रूप में किया गया है। इसके साथ ही कार्यक्रम अधिकारी सालिक राम ढीमर को भी इस आयोजन में अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। यह उल्लेखनीय उपलब्धि माय भारत थीम के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम स्वच्छता ही सेवा में उनकी उत्कृष्ट भागीदारी और अनुकरणीय प्रदर्शन के लिए प्रदान की गई। इस अवसर पर संस्था की प्राचार्या चंद्रिका विश्वकर्मा ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह एक गर्व का पल है न केवल हमारे छात्रों के लिए बल्कि हमारे संस्था और समुदाय के लिए भी। हमें अपने छात्रों पर गर्व है। एनएसएस के इन स्वयंसेवकों का चयन उनकी सेवा भावना, समर्पण और कठिन परिश्रम का प्रमाण है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए पूरे संस्थान के विद्यार्थी और शिक्षक अत्यधिक गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *