भास्कर न्यूज| महासमुंद ग्राम कमरौद के शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला के छात्राओं को आज शैक्षणिक भ्रमण में पुरखौती मुक्तांगन, मैत्री बाग व बड़े तरिया कुम्हारी भ्रमण करवाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने पर्यटन स्थल व सांस्कृतिक विरासत को देखा व समझा। भ्रमण के दौरान पुरखौती मुक्तांगन में छात्राओं ने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक व पारंपरिक स्थापत्य कला के बारे में जाना, मैत्री बाग में छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के पशु-पक्षियों को देख कर आनंदित हुऐ, बड़े तरिया कुम्हारी में छात्राओं ने देश भक्ति गीतों पर म्यूजिकल फाउंटेन को देख व सुनकर रोमांचित हुए। शैक्षणिक इस मौके पर प्रेमीन ध्रुव, मीना साहू, दानेश्वरी साहू, पार्वती साहू, भेखलाल साहू, चमनलाल साहू, राधेश्याम बगर्ती, खिलेश्वर प्रसाद साहू, मनोहर साहू, भरत लाल साहू, सत्य भूषण नसीने, वंदना वर्मा, खोमनलाल साहू सहित बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद थी।


